Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में CISCE का 100 प्रतिशत रहा परिणाम:12वीं में ऐश्वर्या अरोड़ा ने 98.8 और 10वीं में आर्यव चुघ ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए

    15 hours ago

    2

    0

    सीआईएससीई बोर्ड ने आईसीएससी (कक्षा दसवीं) और आईएससी (कक्षा बारहवीं) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। नोएडा के स्कूलों में 12वीं में परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। नोएडा के सेक्टर-135 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल के छात्र आर्यव चुघ ने 10वीं में 98.4 प्रतिशत और इसी स्कूल की ह्यूमिनिटी वर्ग की छात्रा ऐश्वर्या अरोड़ा ने 12वीं में सर्वाधिक 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौतमबुद्ध नगर जिला टॉप किया। इन परीक्षाओं में सेंट जोसेफ स्कूल में दसवीं में 193 और कक्षा बारहवीं में 145 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 12वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत और 10वीं में 99.50 परीक्षा परिणाम रहा। 12वीं में साइंस में वैष्ण्वी सिंह ने 97.75 प्रतिशत , कामर्स में परी रानी ने 95 और हॅयूम्नटीज में लक्ष्मी यादव ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल किए। टॉप टेन की बात करे तो शैलजा गोयल ने 97.50 प्रतिशत, वंशिका सिंह ने 97.25 प्रतिशत, वानी तिवारी ने 96.25 प्रतिशत, रिद्धिमा शर्मा ने 96 , नंदनी दलाल ने 95.50 प्रतिशत , प्रांजल शर्मा ने 94.75, द्रोन कुमार ने 94.25 प्रतिशत अंक हासिल किए। 10वीं में लक्ष्य भाटी और उन्नति यादव ने 96.60 प्रतिशत ने स्कूल में टॉप किया। वहीं रॉबी दिव्यांशी ने 96.40 प्रतिशत, आर्यन चौहान ने 96 प्रतिशत, रुद्र पनवार ने 94.40 और नर्मता वर्मा ने 94.0 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिसस एंड मैरी कान्वेंट स्कूल में 12वीं और 10वीं में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। 12वीं में अभिनंदन ने 96.25 प्रतिशत, सुहानी सिंह ने 94.5 प्रतिशत, अनिक गोयल ने 93.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 10वीं में आर्य रुद्रावल ने 97.4 प्रतिशत, उत्कर्ष चौधरी ने 97.4 प्रतिशत तनीषा ने 96.8 , उत्क्रीष्ठा मौर्या ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम अलर्ट:नगर आयुक्त ने समीक्षा के बाद 10 दिन में कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
    Next Article
    कानपुर में श्रेष्ठी सिंह ने 99.8% के साथ टॉपर:इंजीनिरयर बनना चाहती हैं, CISCE 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment