Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम अलर्ट:नगर आयुक्त ने समीक्षा के बाद 10 दिन में कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर आगरा नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शहर में चल रहे निर्माण और सफाई से जुड़े सभी कार्यों को आगामी दस दिनों के भीतर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिससे कि सर्वेक्षण में शहर का प्रदर्शन बेहतर हो सके। बैठक के दौरान दिए निर्देश नगर आयुक्त ने यह निर्देश गुरुवार को जलकल विभाग के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दिए। बैठक में एसएफआई (सैनिटेशन फील्ड इंस्पेक्टर) और निर्माण अभियंताओं के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नागरिक फीडबैक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही सर्वेक्षण टीम भी शहर का दौरा करेगी। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ये दिए निर्देश उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शहर में साइड पटरी निर्माण, नालों की सिल्ट सफाई, सार्वजनिक स्थलों पर बैंच की व्यवस्था, पेंटिंग व सौंदर्यीकरण जैसे सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ शहर की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना भी सर्वेक्षण में बेहतर अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही और संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमक सके। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम , कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी एसएफआई और निर्माण अभियंता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिटीमाल कंपनी के वॉलेट से 1.50 करोड़ पार, 2 अरेस्ट:पत्नी और गर्लफ्रेंड के खातों में जमा की रकम, प्लॉट और कार खरीदी
    Next Article
    नोएडा में CISCE का 100 प्रतिशत रहा परिणाम:12वीं में ऐश्वर्या अरोड़ा ने 98.8 और 10वीं में आर्यव चुघ ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment