Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर 8.20 लाख ठगे:मनीलॉड्रिंग का दिखाया डर, ऑनलाइन कोर्ट में कराई पेशी

    3 hours ago

    1

    0

    साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर एक रिटायर्ड कर्नल के साथ 8 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को सरकारी सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। साथ ही उनके आधार कार्ड का उपयोग कर दो बैंक खाते खुलने की जानकारी दी गई। 24 घंटे वीडियो कॉल पर लेकर फर्जी जांच का हवाला दिया गया। इसके बाद रकम वेरिफाई कराने के बहाने रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। पुलिस ने आठ जुलाई को मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-37 अरुण विहार निवासी रिटायर्ड 70 साल के कर्नल ने पुलिस को बताया कि 20 मई सुबह करीब 10 बजे उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम विजय खन्ना बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर मुंबई के एक बैंक में फर्जी खाता खोला गया है। उस खाते से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है और वह जांच के दायरे में हैं। जांच के लिए पैसे मांगे ठगों ने लगातार फोन और ऑनलाइन माध्यम से उन्हें डराया। बाद में एक अन्य व्यक्ति ने खुद को सीबीआई का वरिष्ठ जांच अधिकारी बताया। उसकी ओर से एक वीडियो कॉल कराई गई, दोनों ने जांच और सत्यापन का हवाला देकर पैसे एक विशेष खाते में जमा कराने के लिए कहा। डर की वजह से कर्नल ने 21 मई को अपने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए 8 लाख 20 हजार 946 रुपए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक खाते में भेज दिए। कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने 22 मई को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। ऑनलाइन कोर्ट में कराई गई पेशी फर्जी सीबीआई का वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बातचीत करने के बाद केस में आगे जांच बढ़ाने की बात कही। इसके बाद अगले दिन ऑनलाइन कोर्ट में पेशी कराई। जज ने सरकारी प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए कहा और धनराशि को एनसीआरबी के कथित एसएसए खाते में जमा कराने के निर्देश दिए। कोर्ट में वकील और पूरा सेटअप दिखाया गया। पीड़ित को सब कुछ असली लगा तो उन्होंने रुपये ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुदाई में मिला सोना बताकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार:मिर्जापुर में 16 नकली गुल्ली, 1.37 लाख रुपए और 4 मोबाइल बरामद
    Next Article
    Vijay Thalapathy: भारत में 12 कट्स के साथ मिली 'A' रेटिंग, लेकिन विदेश में बिना किसी कट के रिलीज होगी विजय की 'जन नायगन'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment