Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में डिजिटल अरेस्ट करने वाले दो गिरफ्तार:1.29 करोड़ की थी धोखाधड़ी, देशभर में बैंक खाते से जुड़ी 8 शिकायतें दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    साइबर अपराध थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को टीम पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनके नाम मध्य प्रदेश के आगरा निवासी नरेंद्र सिंह और भिंड निवासी इंद्रेश है। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी 72 साल के दिलीप कुमार दास ने 13 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई थी । उन्होंने बताया था कि छह फरवरी को उनके पास एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताया और कहा कि पीड़ित के नाम पर एक सिम कार्ड जारी हुआ है, जिसका इस्तेमाल गैरकानूनी कामों में हो रहा है। इसके बाद ठग ने डराते हुए कहा कि मामला गंभीर है और जांच एजेंसियां इसमें लगी हुई हैं। कुछ ही देर बाद ठगों ने वीडियो कॉल कर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट में होने की बात कही। वीडियो कॉल में उन्होंने कोर्ट जैसी सेटिंग दिखाई,जहां एक व्यक्ति जज की तरह बैठा था और उसके पास एक अन्य व्यक्ति पुलिस अधिकारी की वर्दी में खड़ा था। गिरफ्तारी का दिखाया गया डर इस दौरान पीड़ित को यह विश्वास दिलाया गया कि अगर वह सहयोग नहीं करेगा तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ठगों ने पीड़ित पर लगातार दबाव बनाया और कहा कि उसके बैंक खातों की जांच होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने तक उसे घर से बाहर नहीं जाना है और फोन कॉल चालू रखना है। इसके बाद ठगों ने पीड़ित से कहा कि वह अपने खाते का पैसा वेरिफिकेशन के लिए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दे। यह भरोसा भी दिलाया गया कि जांच के बाद पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में एक करोड़ 29 लाख 61 हजार 962 रुपये ट्रांसफर किए। कुछ दिन बाद ठगों ने पीड़ित को सुप्रीम कोर्ट और मुंबई पुलिस के नाम से फर्जी लेटर भी भेजे और कहा कि उसे नो ड्यूज सर्टिफिकेट मिल गया है और पैसा जल्द वापस कर दिया जाएगा। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पैसा वापस नहीं आया। इन दोनों के खाते में आए 48.95 लाख जिसमें इन दोनों के खातों में करीब 48.95 लाख रुपये आए थे। इन दोनों खातों के खिलाफ देश में 08 शिकायत मिली है। जिसमें उत्तर प्रदेश-01, कर्नाटक-01, तमिलनाडू-02, दिल्ली-01, गुजरात-01, पश्चिम बंगाल-01 व जम्मू कश्मीर-01) दर्ज है। जिनमें धोखाधडी से संबंधित करीब 02 करोड़ 20 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त की गयी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पेट्रोल, डीजल की किलल्त नहीं:पंपों पर लाइन नहीं दिखी, मैनेजर बोले- पर्याप्त तेल उपलब्ध है, कंपनी से भी सप्लाई मिल रही है
    Next Article
    बहराइच में प्रभारी मंत्री ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया:प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment