Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में एनटीपीसी से रिटायर्ड बुजुर्ग से 85 लाख ठगे:16 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, मनीलॉड्रिंग और मावन तस्करी का दिखाया डर

    2 hours ago

    2

    0

    मनी लॉड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज होने का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने एनटीपीसी से रिटायर्ड बुजुर्ग के साथ 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को 16 दिन तक ठगों ने डिजिटल अरेस्ट करके रखा। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। सेक्टर-51 स्थित केंद्रीय विहार निवासी 84 साल के धीरेंद्र कुमार ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बेंगलुरु साइबर सेल का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और उनके नाम पर मोबाइल खरीदकर आपराधिक गतिविधियां की गई हैं। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ा गया। संपत्ति जब्त और पेंशन रोकने का डर दिखाया जिसने खुद को सीबीआई का एसपी बताया। ठगों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए पूरी साजिश रची। शिकायतकर्ता को बताया गया कि उनके खिलाफ मनी लॉड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच चल रही है। साथ ही धमकी दी गई कि अगर सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा, संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और पेंशन भी रोक दी जाएगी। 7 से 22 अप्रैल तक की पूछताछ सात अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 के बीच लगातार वाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए शिकायतकर्ता से पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे उनके बैंक खातों, निवेश और वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी ली गई। ठगों ने उन्हें यह भी कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है, इसलिए किसी को भी इस बारे में न बताएं। आरोपियों ने जांच के नाम पर पीड़ित को अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। केरल के खातें में जमा किए पैसे पहले चरण में पीड़ित से बैंक के खाते से 30 लाख रुपये एक केरल स्थित खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद ठगों ने उन्हें अपने सभी निवेश और अन्य बैंक खातों से पैसे निकालकर एक खाते में जमा करने को कहा। ठगों के निर्देश पर पीड़ित ने अपने शेयर और अन्य निवेश भी भुनाए और कुल मिलाकर करीब 60 लाख रुपये अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते में जमा कर लिए। इसके बाद उनसे 55 लाख रुपये तमिलनाडु के एक अन्य खाते में मनी ट्रेल वेरिफिकेशन के नाम पर ट्रांसफर करा लिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी नगर निगम के सदन भवन का PM करेंगे शिलान्यास:97 करोड़ से काशी और गंगा की थीम पर निर्माण की योजना, शिवलिंग के आकार का होगा मुख्य भवन
    Next Article
    नेहा बोलीं- सब कुछ मेरी आँखों के सामने जल गया:भगवान ने परिवार बचा लिया, मिर्जापुर अग्निकांड परिवार ने सरकार से मांगी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment