Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी नगर निगम के सदन भवन का PM करेंगे शिलान्यास:97 करोड़ से काशी और गंगा की थीम पर निर्माण की योजना, शिवलिंग के आकार का होगा मुख्य भवन

    2 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने 54वें वाराणसी दौरे पर वाराणसी को 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें कई का शिलान्यास तो कई का उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में वाराणसी नगर निगम का बहुप्रतीक्षित नगर निगम सदन भवन भी है। 22 हजार वर्ग मीटर एरिया में बनने वाले इस नगर निगम सदन का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। इसकी लागत 97 करोड़ रुपए होगी और यह जी+4 का भवन होगा। जिसे गंगा और काशी की थीम पर बनाया जाएगा। जिसमें मुख्य भवन शिवलिंग की आकृति का होगा। साथ ही इसके मुख्य भवन से शिवलिंग का प्रारूप होगा जिससे काशी में आने का एहसास होगा। इसी बिल्डिंग में नगर निगम के सभी कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा। सदन में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके आलावा प्रधानमंत्री नगर निगम की कुल 07 परियोजना का शिलान्यास करेंगे । जबकि एक प्रमुख परियोजना काशी मंडपम का लोकार्पण किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 250 करोड़ रुपये आंकी गई है। 90 करोड़ से तैयार होगा सदन भवन काशी की संस्कृति, महत्ता व पीएम के संसदीय क्षेत्र नाते के नगर निगम का नया भवन तैयार होगा, जहां विश्वस्तरीय संसाधन उपलब्ध होंगे। नगर निगम के नए भवन व सदन भवन के निर्माण में लगभग 90 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 70 हजार स्क्वायर फीट में बनने वाले सदन भवन में नगर निगम कार्यालय भी होगा। इसका शिलान्यास मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। टूटेगी पुलिस चौकी, जलकल विभाग जाएगा भेलूपुर नगर निगम ने नए भवन के निर्माण का खाका खींच लिया है। नए डिजाइन को देखा जाए तो परिसर में मौजूद पुलिस चौकी टूटेगी। जलकल विभाग का कार्यालय भेलूपुर में शिफ्ट होगा। पुलिस चौकी, लाइसेंस विभाग, रिकार्ड कक्ष समेत अन्य भवनों को तोड़कर उत्तर से पश्चिम की सड़क तक सदन भवन का निर्माण प्रस्तावित है। महापौर से लेकर पार्षदों तक के लिए नई कक्ष का निर्माण होगा। सात मंजिला होगी बिल्डिंग, पहले चरण में चार मंजिल निर्माण की योजना नगर निगम नए भवन व सदन के निर्माण का प्रस्ताव शासन से पास हो चुका है। कार्यकारिणी व सदन की मंजूरी के बाद जी-प्लस सेवन फ्लोर तक बनने वाले सदन भवन व नगर निगम की नई बिल्डिंग का मॉडल तैयार है जो महापौर के कक्ष में रखा है। प्रथम चरण में जी-प्लस थ्री यानी ग्राउंड फ्लोर को छोड़कर तीन मंजिला सदन भवन बनाने का प्रस्ताव है। जरूरत हुई तो नगर निगम सात मंजिल तक निर्माण करेगा। हाईटेक कंट्रोल रूम के साथ ही मिलेगी ये सुविधाएं उच्चस्तरीय सुविधाओं से लैस होने वाले सदन भवन में एक कंट्रोल रूम भी होगा जहां से पूरे शहर पर नजर रखी जा सकेगी। सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से होगा। प्रस्तावित सदन भवन में महापौर के साथ ही पार्षद कक्ष, कांफ्रेंस हॉल होगा जहां लगभग 3 सौ लोग एक साथ बैठ सकेंगे। अंडरगाउंड पार्किंग, लिफ्ट, कैंटीन, बैंक, पोस्ट आफिस, पुलिस चौकी, सचिव दफ्तर, प्रशासनिक भवन, पशुपालन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग का दफ्तर होगा। सदन के साथ इन सुविधाओं से होगा लैस महापौर ने बताया- इस सदन भवन में 300 सीट का सदन, महापौर कक्ष एवं कार्यालय, पार्षद कक्ष, प्रशासनिक खण्ड, सभी विभागों के लिये अलग-अलग विभागीय खण्ड, डाटा सर्वर सेन्टर, पीआर सेन्टर, पावर बैकअप सिस्टम, डीजी सेट, सीसीटीवी, स्पीकर, फर्नीचर, लिफ्ट, दिव्यांगजनों हेतु सुविधा, भूमिगत पार्किंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाईटिंग इत्यादि सभी सुविधाओं से सुसज्जित निर्माण कराया जायेगा। टाउनहाल में चल रही मिनी सदन की बैठक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के बाद नगर निगम भवन में सदन की बैठक के लायक कोई बड़ा हॉल नहीं बचा। मिनी सदन यानी नगर निगम की बैठक टाउनहाल में होने लगी। नगर निगम से चार किलोमीटर दूर टाउनहाल में मिनी सदन की बैठक से जन प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम के अधिकारियों को भी दिक्कतें आ रही थी। इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया - विकास की इस कड़ी में सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम के पास अंडर ग्राउंड पार्किंग, होटल और मार्केट कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। लहुराबीर में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स के साथ बेसमेंट पार्किंग और भोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर भी व्यापारिक केंद्र विकसित होंगे। सिगरा पेट्रोल पंप के पास को-वर्किंग स्पेस कम ऑफिस बनाया जाएगा जो युवाओं और उद्यमियों के लिए मददगार साबित होगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम सीमा के भीतर 05 महत्वपूर्ण कुंडों और 08 अन्य तालाबों के जलशोधन एवं कायाकल्प का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी के घर 18 लाख की चोरी:दादी के निधन पर पैतृक घर गए थे, लखनऊ में छत का जाल काटकर घुसे चोर
    Next Article
    नोएडा में एनटीपीसी से रिटायर्ड बुजुर्ग से 85 लाख ठगे:16 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, मनीलॉड्रिंग और मावन तस्करी का दिखाया डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment