Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में फैक्ट्री में आग, खिड़की से कूदा कर्मचारी, VIDEO:फायरकर्मी सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े, कई को कंधे पर लादकर निकाला

    15 hours ago

    1

    0

    नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग फैक्ट्री की पांचों मंजिलों में फैल गई, जिससे अंदर अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई, लेकिन करीब 35 कर्मचारी अंदर फंस गए। एक कर्मचारी तो खिड़की से कूद गया। कई बेसुध होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल की बालकनी पर चढ़े। फिर शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकाला। फिर कंधों लादकर नीचे उतारा। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादातर कर्मचारियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें से एक को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब 4 से 5 घंटे लगे। घटना थाना फेज-1 क्षेत्र स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री की है। हादसे की 6 तस्वीरें… शॉर्ट सर्किट से लगी आग बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब साढ़े 5 बजे ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से लगी। फैक्ट्री में प्लास्टिक और बिजली के तारों का सामान ज्यादा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, फैक्ट्री की तलाशी के बाद रेस्क्यू पूरा पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अन्य दमकलकर्मियों ने पानी की तेज बौछारों से आग पर काबू पाया। इसके बाद पूरी फैक्ट्री की तलाशी ली गई, लेकिन अंदर कोई और फंसा हुआ नहीं मिला। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया- आज सुबह सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बुलंदशहर की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा झूठा:UPSC मेंस भी पास नहीं, DM की जांच में खुलासा; परिवार ने माफी मांगी UPSC- 2025 के रिजल्ट में बिहार की आकांक्षा के बाद अब यूपी की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा फर्जी निकला है। 6 मार्च को आए रिजल्ट में शिखा गौतम ने दावा किया था कि उन्होंने 113वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह का दावा दिल्ली की रहने वाली शिखा ने भी किया था। उन्होंने UPSC को ईमेल भेजकर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की थी। इसके बाद UPSC ने बुलंदशहर की DM श्रुति को जांच कराने को कहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'US बेस पर हमले जारी...', ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा का पहला बयान
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट; DGP बोले- अफवाह फैलाई तो खैर नहीं; अघोरी की सांसद चंद्रशेखर की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment