Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में ग्रीन बेल्ट से मिलेगी अतिरिक्त एंट्री-एग्जिट:बोर्ड ने दी मंजूरी, 5 की बजाए मूल आवंटन की दर देना होगा 2 प्रतिशत शुल्क

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में शहर की विभिन्न श्रेणी की परिसंपत्तियों के आवंटियों को राहत देते हुए हरित पट्टिका (ग्रीन बेल्ट) से अतिरिक्त प्रवेश/निकास देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब तय शर्तों के तहत भूखंड मालिक अपनी संपत्तियों के लिए ग्रीन बेल्ट की ओर से अतिरिक्त एंट्री-एग्जिट ले सकेंगे। पहले इस सुविधा के लिए मूल आवंटन दर का 5 प्रतिशत शुल्क प्रस्तावित था, लेकिन बोर्ड ने इसे घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया। बाकी सभी शर्तों को यथावत मंजूरी दी गई है। इससे कारोबारियों को काफी राहत मिली है। क्या हैं मुख्य शर्तें क्यों अहम है फैसला नोएडा में बड़े संस्थान, औद्योगिक इकाइयां, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं लंबे समय से ट्रैफिक दबाव कम करने और सुगम आवाजाही के लिए अतिरिक्त एंट्री-एग्जिट की मांग कर रहे थे। इस फैसले से ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर होने और बड़े प्रोजेक्ट्स को राहत मिलने की उम्मीद है। शहर को क्या फायदा विशेषज्ञों का मानना है कि अतिरिक्त प्रवेश/निकास से मुख्य सड़कों पर दबाव घटेगा, भीड़भाड़ कम होगी और आपातकालीन स्थिति में आवागमन आसान होगा। नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सटोरियों के कालाधन का पता लगाएगी IT टीम:पुलिस ने मदद मांगी, रजिस्ट्री कार्यालय से बेनामी संपत्ति की भी जांच हो रही
    Next Article
    अमेरिका होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा:आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू, ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने दखल दिया अंजाम बुरा होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment