Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में इंजीनियर से 14 लाख ठगे:निवेश करवाने के लिए वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, पहले दिखा मुनाफा, फिर संपर्क तोड़ा

    17 hours ago

    4

    0

    साइबर ठगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने टेलीग्राम के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया था। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के टेकजोन-चार स्थित स्प्रिंग मीडोस निवासी रत्नेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह शेयर बाजार में निवेश करने में रुचि रखते हैं। पांच अक्टूबर को उनके पास टेलीग्राम के माध्यम से एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया और उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश पर निवेश करके कई गुना अधिक रकम प्राप्त करने का भरोसा हुआ। वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया मैसेज के जरिये बातचीत होने के बाद आरोपियों ने उन्हें एक वाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ लिया। ग्रुप पर 200 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप पर जुड़े लोग शेयर बाजार में निवेश की जानकारी साझा कर रहे थे। रकम ट्रांफर करने के बाद स्क्रीन शॉट डाल रहे थे। यही नहीं वह निवेश करने के बाद मुनाफे की जानकारी भी दे रहे थे। आरोपियों पर विश्वास करके उन्होंने भी निवेश करने की इच्छा जताई। इस पर आरोपियों ने एक लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड कराया। निवेश के बाद कई गुना दिखी रकम उन्होंने जालसाजों के कहे अनुसार रकम भेजना शुरू कर दिया। निवेश करने के कुछ समय बाद रकम कई गुना अधिक दिखाई देने लगी। उन्होंने भरोसा करके 25 अक्टूबर तक कई बार में 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने रुपये निकालने के लिए कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया। वह विभिन्न तरह के शुल्क के रूप में और रकम की मांग करने लगे। जब उन्होंने रकम देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी किशोरी ने जिंदगी की जंग हारी:एक सप्ताह के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, छोटी बहन का इलाज जारी
    Next Article
    प्रयागराज में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:सुबह-शाम कोहरा और धुंध छाने से विजिबिलिटी घटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment