Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:सुबह-शाम कोहरा और धुंध छाने से विजिबिलिटी घटी

    18 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार (27 नवंबर) को ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह शहर और ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। मौसम शुष्क बना हुआ है और फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। एक हफ्ते में 8 डिग्री गिरा रात का पारा पिछले एक सप्ताह में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस था, जो अब घटकर 13 से 14 डिग्री पर पहुंच गया है। यानी रात के तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री की कमी आई है। वहीं, 20 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले भी अब पारा करीब 2 डिग्री नीचे आ गया है। दिन के तापमान में नहीं दिख रहा खास बदलाव रात में ठंड बढ़ने के बावजूद दिन के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही परेशानी सुबह जल्दी घर से निकलने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही तापमान गिरने से ठंड का एहसास बढ़ जाता है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सुबह और देर शाम घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव रखने की सलाह दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में इंजीनियर से 14 लाख ठगे:निवेश करवाने के लिए वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, पहले दिखा मुनाफा, फिर संपर्क तोड़ा
    Next Article
    सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, धूप के बावजूद रहेगी ठंडक:उत्तर-पश्चिमी हवाओं से चार दिन से तापमान में गिरावट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment