Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में लगातार दूसरे दिन बवाल, पुलिस से झड़प, पथराव:जगह-जगह फ्लैग मार्च, 300 गिरफ्तार; सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा में मंगलवार को फिर बवाल हो गया। दूसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मचारी कुछ जगहों पर सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। फिलहाल, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान इंडस्ट्रियल इलाकों में सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च कर रहे हैं। CCTV और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। आज ज्यादातर कंपनियां बंद हैं। इसी बीच, डीजीपी ने राजीव कृष्ण ने कहा- हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी। वहीं, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा- अब तक 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। अफवाह फैलाने वाले कुछ ग्रुप आइडेंटिफाई किए गए हैं। कुछ ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग जगहों पर भी पाए गए हैं। 50 X हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया। इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। दरअसल, सोमवार को बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी ने रात में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद रात डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी। हंगामे की तस्वीरें देखिए- कल 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की थी इससे पहले, नोएडा में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दीं। 150 वाहन तोड़ दिए। पुलिस पर पथराव किया था। नोएडा में बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम अपने नाम पर रखना चाहता था, विवाद बढ़ जाता इसलिए छोड़ा
    Next Article
    सहानरपुर में पीएम मोदी का कर रहे रोड शो:मां काली की पूजा करेंगे, वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखेंगे; CM योगी और धामी साथ रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment