Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में प्रोफेसर के बैंक खाते उड़ाए 59 लाख:ई मेल को किया हैक, न मोबाइल पर आया ओटीपी न अलर्ट मैसेज

    2 hours ago

    2

    0

    साइबर अपराधियों ने एक प्रोफेसर के बैंक खाते से 59 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को ठगी की जानकारी तब हुई जब बैंक से मैसेज आया कि उसके खाते से भारी रकम ट्रांसफर हो गई है। इसके बाद उसने तुरंत बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है,उनकी जांच की जा रही है। साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में पवन कुमार भारती ने बताया कि वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में रहते हैं और पेशे से प्रोफेसर हैं। उनका एक बैंक में करंट अकाउंट है। बीते माह 23 मार्च को सुबह करीब साढ़े दस बजे पवन को बैंक से सूचना मिली कि उनके खाते से कई ट्रांजैक्शन किए गए हैं। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग हिस्सों में कुल 59 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। ओटीपी और अलर्ट मैसेज नहीं आया पीड़ित के अनुसार उन्होंने यह ट्रांजैक्शन खुद नहीं किए थे और न ही उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी या अलर्ट मैसेज आया था। जब उन्होंने अपना मोबाइल और ईमेल चेक किया तो पाया कि उनकी ईमेल आईडी निष्क्रिय हो गई थी। इससे उन्हें शक हुआ कि ठगों ने उनकी ईमेल और बैंकिंग जानकारी हैक कर ली। बैंक से स्टेटमेंट लेने पर पता चला कि ठगों ने एनईएफटी के जरिए कई बार में रकम ट्रांसफर की। चार बार में ट्रांसफर हुए पैसे इनमें आठ लाख, 10 लाख, 31 लाख और 10 लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजैक्शन में भेजे गए। यह पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई। पीड़ित ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगों ने किस तरह से अकाउंट और ईमेल को एक्सेस किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में मारपीट करने वाला पार्षद पति गिरफ्तार:मथुरा पुलिस ने नोएडा से पकड़ा, साथियों के साथ की थी बारातियों से मारपीट
    Next Article
    CSK vs PBKS: अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद क्यों हार गई CSK, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment