Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में रेस्टोरेंट मालिकों के पास दो दिन का स्टॉक:घरेलू कस्टमर की पर्ची कटी, लेकिन गैस नहीं; कमर्शियल सिलेंडर के लिए 5 हजार तक डिमांड

    9 hours ago

    1

    0

    खाड़ी देशों में युद्ध के चलते एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि कई गैस एजेंसियों पर कस्टमर की पर्ची तो काटी जा रही है, लेकिन कई-कई दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही। एजेंसियों के बाहर सुबह से ही पर्ची कटवाने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की कमी ने सबसे ज्यादा असर छोटे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर डाला है। कारोबारियों का कहना है कि गैस नहीं मिलने के कारण उनका काम ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। कई होटल संचालकों का कहना है कि उनके पास अधिकतम दो दिन का ही स्टॉक बचा है। इसके बाद उन्हें मजबूरन दुकान बंद करनी पड़ेगी और कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजना होगा। सेक्टर-12 के एक ढाबा संचालक ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद है। एजेंसी पर बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर मिलने की कोई निश्चित तारीख नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में गैस नहीं मिली तो रेस्टोररेंट बंद करना पड़ेगा। 5000 तक मिल रहा कामर्शियल सिलेंडर व्यापारियों का कहना है कि कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग कमर्शियल सिलेंडर की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। सामान्य दिनों में करीब 1800 से 2000 रुपये में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 4000 से 5000 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मजबूरी में कई छोटे रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल संचालक महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदने को कोशिश कररहे हैं ताकि उनका कारोबार चलता रहे। उधर, गैस एजेंसियों पर भी दबाव बढ़ गया है। कई एजेंसी संचालकों का कहना है कि मांग के मुकाबले सप्लाई कम आ रही है, जिसके कारण डिलीवरी में देरी हो रही है। पर्ची काटकर इंतजार करने को कहा जा रहा है। इससे एजेंसियों के बाहर भीड़ और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने शहर में एलपीजी की कमी से इनकार किया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शहर में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। जिलापूर्ति की टीम लगी प्रशासन का यह भी कहना है कि कालाबाजारी या अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आपूर्ति विभाग की टीमें भी नजर बनाए हुए हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर कस्टमर और कारोबारी दोनों ही परेशानी झेल रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को जहां रसोई चलाने में दिक्कत आ रही है, वहीं होटल और ढाबा संचालकों को कारोबार ठप होने का डर सता रहा है। 300 से 400 रुपए किलो नोएडा में अधिकांश लोग किराएदार या बैचरल रह रहे है। से लोग 5 किलो का सिलेंडर ही भरावाते है। सबसे ज्यादा परेशानी इनको हो रही है। गैस तीन दिन पहले 90 से 100 रुपए किलो मिल रही थी। वहीं अब एक किलो गैस की कीमत 300 से 400 रुपए किलो भरी जा रही है। नंबर किए गए जारी स्मार्ट बुकिंग मॉडल्स व्हाट्सएप 7588888824, मिस्डकॉल 8454955555, एसएमएस/वीआरएस बुकिंग 7718955555, इंडियन ऑयल वन एप, भारत बिल पेमेंट सिस्टम, पोर्टल https://cx.indianoil.in आदि माध्यमों से गैस कंपनियों के नेशनल स्तर पर संचालित विभिन्न प्रकार के विकल्पों का प्रयोग कर आवश्यकता होने पर अपनी गैस बुकिंग करा सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में 140 जोड़ों का सामूहिक विवाह:कन्याओं को 60 हजार रुपये और 25 हजार के उपहार मिले
    Next Article
    महराजगंज में सपा का गैस की किल्लत पर प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; आपूर्ति बहाल करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment