Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में सपा का गैस की किल्लत पर प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; आपूर्ति बहाल करने की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने महराजगंज जिला मुख्यालय पर गैस संकट को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने सरकार पर गैस की किल्लत को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम लोग गैस संकट से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय पर्याप्त भंडार होने का दावा कर रही है। यादव ने बताया कि गैस की कमी के कारण कई परिवारों को लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है, जिससे होटल और रेस्तरां भी बंद हो रहे हैं। सपा नेताओं ने मांग की कि जिले में तत्काल गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कालाबाजारी पर रोक लगाने, गैस एजेंसियों की मनमानी पर अंकुश लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की। इस प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल यादव, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, प्रणय गौतम, सुमन ओझा, बिद्रेश कन्नौजिया, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, नौशाद आलम और पूर्व विधायक श्रीपति आजाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में रेस्टोरेंट मालिकों के पास दो दिन का स्टॉक:घरेलू कस्टमर की पर्ची कटी, लेकिन गैस नहीं; कमर्शियल सिलेंडर के लिए 5 हजार तक डिमांड
    Next Article
    विवाद में युवक को जमकर पीटा:पीलीभीत के जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, युवक का इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment