Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.05 करोड़ की ठगी:फेसबुक के जरिए मिला था निवेश का लिंक, 22 बार में खातों में ट्रांसफर कराए रुपए

    8 hours ago

    1

    0

    नोएडा में साइबर ठगों ने 70 साल के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 5 लाख 77 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की फेसबुक के जरिए राज नाम के व्यक्ति से पहचान हुई थी। आरोपी ने उन्हें ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया। पीड़ित ने 22 बार में रकम ट्रांसफर की। पैसे निकालने की कोशिश करने पर ठगों ने टैक्स जमा करने को कहा। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक से हुई थी पहचान सेक्टर-55 निवासी पीड़ित बैंक में सीनियर मैनेजर के पद से रिटायर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को फेसबुक पर राज नाम के व्यक्ति ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उनके पास एक लिंक आया। उसे खोलने पर वॉल्ट-रेक्स डॉट कॉम नाम की वेबसाइट खुली। यहां उन्हें आईपीओ, क्रिप्टोकरेंसी और ट्रेडिंग में निवेश के बारे में बताया गया। इसके बाद राज ने उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। यहां निवेश पर दोगुना मुनाफा मिलने का दावा किया गया। झांसे में आकर पीड़ित ने दिल्ली के पटपड़गंज स्थित बैंक की शाखा में अपने दो खातों से 22 बार में कुल 1 करोड़ 5 लाख 77 हजार 33 रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम निकालने पर टैक्स मांगा पीड़ित के मुताबिक, वेबसाइट पर निवेश की रकम बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। 28 सितंबर 2026 को उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स के नाम पर और रकम जमा करने को कहा। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने परिवार और दोस्तों को जानकारी दी और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वेबसाइट, बैंक खातों और वॉट्सऐप ग्रुप की जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:होमगार्ड भर्ती में वसूली, 2 डॉक्टर समेत 3 अरेस्ट; टैंकर ने महिला को कुचला
    Next Article
    वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:बस्ती में घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment