Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में रिटायर्ड NTPC अफसर से 85 लाख की ठगी:16 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी का डर दिखाया

    11 hours ago

    1

    0

    नोएडा में एनटीपीसी से रिटायर्ड बुजुर्ग (84) से 85 लाख रुपए का ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज होने का डर दिखाया।ठगों ने पीड़ित को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और लगातार वीडियो कॉल के जरिए दबाव बनाते रहे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-51 स्थित केंद्रीय विहार निवासी 84 वर्षीय धीरेंद्र कुमार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बेंगलुरु साइबर सेल का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और उनके नाम पर मोबाइल खरीदकर आपराधिक गतिविधियां की गई हैं। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ दिया गया। खुद को CBI का एसपी बताकर दी गिरफ्तारी की धमकी दूसरे व्यक्ति ने खुद को सीबीआई का एसपी बताया। ठगों ने पूरी साजिश के तहत पीड़ित को विश्वास में लिया और कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। उन्हें बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच चल रही है। साथ ही धमकी दी गई कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और पेंशन भी रोक दी जाएगी। 7 से 22 अप्रैल तक वीडियो कॉल पर पूछताछ 7 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 के बीच लगातार व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए शिकायतकर्ता से पूछताछ की गई। इस दौरान उनके बैंक खातों, निवेश और वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी ली गई। ठगों ने उन्हें यह भी कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए किसी को भी इसकी जानकारी न दें। इसी दबाव में आकर पीड़ित ने आरोपियों के निर्देश मान लिए। पहले 30 लाख, फिर 55 लाख ट्रांसफर कराए पहले चरण में पीड़ित से उनके बैंक खाते से 30 लाख रुपये केरल के एक खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद ठगों ने उन्हें अपने सभी निवेश और अन्य बैंक खातों से पैसे निकालकर एक ही खाते में जमा करने को कहा। ठगों के निर्देश पर पीड़ित ने अपने शेयर और अन्य निवेश भी भुनाए और करीब 60 लाख रुपए अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते में जमा किए। इसके बाद मनी ट्रेल वेरिफिकेशन के नाम पर उनसे 55 लाख रुपए तमिलनाडु के एक अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साइबर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में बारात की बोलेरो पलटी, 9 लोग घायल:दूल्हे के पिता समेत 5 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    अमरोहा के शाहवाजपुर में तेंदुए की तलाश जारी:तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment