Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सुबह बारिश अब धूप:अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाएगा, तीन दिनों तक छाएंगे आंशिक बादल

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा में बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आगामी दो दिनों तक तापमान 35 से 37 डिग्री तक बना रहेगा। वही न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। हालांकि रात में गर्मी ज्यादा होने से लोगों को तपिश झेलनी पड़ेगी। वातावरण में नमी की मात्रा 40 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 6 किमी प्रतिघंटा रहेगी। आईएमडी के मुताबिक आगामी चार दिनों तक शहरवासियों को भीषण गर्मी राहत मिलेगी। इसके बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। 30 अप्रैल को हल्की बारिश का अनुमान है। इसके बाद एक मई को मौसम साफ रहेगा। दो मई को एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसके चलते नोएडा में क्लाउड की स्थिति बनी है। यहां अधिकतम तापमान ज्यादा होने से गर्म हवा ऊपर की तरफ गई। जहां ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से बारिश के आसार बने हुए है। इसका असर दो से तीन दिनों तक रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर से निकल रहा धुआं:बिजलीकर्मी पानी डाल रहे, एसडीओ ने लोड डालने से मना किया
    Next Article
    दुल्हन से पूछा- चूल्हे पर खाना पका लोगी:बाराबंकी में 7 फेरों से पहले गैस किल्लत को लेकर दूल्हे की शर्त, रजामंदी पर शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment