Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में तीन लोगों से ठगे 21 लाख:बैंक कर्मी , एपीके फाइल छाउनलोड और निवेश के नाम पर दिया गया झांसा

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में तीन लोगों से 21 लाख की ठगी की गई। तीनों ने साइबर क्राइम थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। तीनो ठगी अलग-अलग प्रकार की है। केस-1 नोएडा सेक्टर 126 के रहने वाले कारोबारी अजय इंटरनेट मीडिया पर मोबाइल बैंकिंग एप की जानकारी कर रहे थे। 27 जुलाई को ठग ने बैंक कर्मी बन फोन किया। उसने बैंकिंग एप डाउनलोड करने के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा, लेकिन कारोबारी यह नहीं समझ सके कि वह एपीके फाइल डाउनलोड कर रहे है। उसके बाद ठगों के पास मोबाइल का एक्सेस चला गया। ठगों ने बैंक खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। केस-2 सेक्टर 22 के रहने वाले फैक्ट्री कर्मी को पैसों की जरूरत थी। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर सस्ती दर व तत्काल लोन संबंधी विज्ञापन देखा था। ठग से बात कर आनलाइन 48 हजार रुपये का लोन लिया था। ठगों ने लोन एप डाउनलोड कराकर कांटेक्ट व फोटो का एक्सेस प्राप्त कर लिया। टेलीग्राम पर मोफ्ड फोटो भेज ब्लैकमेल करने लगा। फैक्ट्री कर्मी ने डर कर कई बार में सात लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। केस-3 नोएडा सेक्टर 45 के रहने वाले असीम सेवानिवृत्त बैंक कर्मी हैं। 24 जुलाई 2025 को ठगों ने शेयर बाजार एक्सपर्ट बन संपर्क किया। निवेश कर दो गुना से ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर शुरुआत में छोटा निवेश कराया। चार हजार रुपये का मुनाफा बैंक खाते में ट्रांसफर कराया। असीम ने विश्वास कर नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा:महराजगंज में पुष्प लता मंगल ने श्याम मंदिर में नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
    Next Article
    बदायूं में कदमनगला गांव कटने के बाद जागा बाढ़ खंड:रैपुरा में हो रहे कटान को रोकने पहुंची टीम, तीन नए पॉइंट बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment