Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में युवक को बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा:शादी में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक को बेरहमी से पीटने और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं। उसे बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा गया और उस पर मोटरसाइकिल चढ़ाने की भी कोशिश की गई। मौके पर मौजूद महिलाएं और अन्य लोग युवक को बचाने की गुहार लगाते रहे। नोएडा के शाहपुर निवासी ज्ञानेंद्र चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को छपरौली गांव में उनकी साली की शादी थी। इसी दौरान उनके 17 वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ कुछ लड़कों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। ज्ञानेंद्र चौहान के अनुसार, हमलावरों ने उनके बेटे को सड़क पर गिराकर पीटा, लाठी-डंडों से वार किए और बाल पकड़कर घसीटा। एक युवक ने उस पर मोटरसाइकिल चढ़ाने का भी प्रयास किया। हमलावर हिमांशु को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ज्ञानेंद्र चौहान की शिकायत के आधार पर कुणाल, तरुण, दुष्यंत और विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मारपीट के मामले में गंभीर कार्रवाई नहीं कर रही है। यह घटना नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र के छपरौली गांव की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में हनीट्रैप गैंग का सदस्य गिरफ्तार:लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर करते थे उगाही
    Next Article
    लखनऊ में चाकू से युवक की गर्दन काटी:मीट की दुकान पर पीछे से वार किया, गर्दन-कान के बीच 2 इंच गहरा घाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment