Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में हनीट्रैप गैंग का सदस्य गिरफ्तार:लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर करते थे उगाही

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर धन उगाही करने वाले एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने इस गिरोह के एक वांछित सदस्य को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मनीष गंगवार ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले हनीट्रैप में फंसाया गया। इसके बाद दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम मांगी गई। आरोप है कि पहले 10 लाख रुपये वसूले गए और बाद में 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। इस मामले में प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को 16 फरवरी 2026 को मिली सूचना के आधार पर प्रेमनगर थाना टीम ने एम.बी. इंटर कॉलेज क्षेत्र से 30 वर्षीय उदित पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी उदित पाण्डेय ने बताया कि उसकी बहन पूजा शर्मा का वैवाहिक विवाद चल रहा था और वह अलग रह रही थी। आर्थिक तंगी के चलते उसकी मुलाकात शिकायतकर्ता से हुई, जिसने खर्च के लिए मदद की थी। इसी दौरान लालच में आकर भाई-बहन ने साजिश रची। उन्होंने समझौते के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 20 लाख रुपये की मांग की। 10 लाख रुपये मिलने के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन बाद में फिर 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बाइक सवारों ने युवक से 8 लाख लूटे:बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहा था, रास्ते में तमंचा दिखाकर रोका; मारपीट की
    Next Article
    नोएडा में युवक को बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा:शादी में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment