Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा और ग्रेनो में डेटा सेंटर को मिलेगी रफ्तार:डेटा क्लसटर्स और अथारिटी से मिलेगा फायदा, निवेश के साथ बढ़ेगी तकनीक

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के बजट में इस बार डेटा क्लस्टर और डेटा अथॉरिटी बनाने के प्रावधान किया गया है। इसका सीधा असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा पर दिखेगा, क्योंकि नोएडा में डेटा सेंटर से जुड़ी कई बड़ी कंपनियां आ चुकी हैं। इनका निर्माण किया जा रहा है। साथ ही निवेश की तैयारी भी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पूर्व में डाटा सेंटर के लिए 13 भूखंडों की योजना निकाली थी। नोएडा में एक सेक्टर को डेटा सेंटर के लिए आरक्षित किया गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अभी करीब 11 डाटा सेंटर के लिए भूखंड आवंटित हैं। इनमें डाटा सेंटर संचालित हैं। आने वाले दिनों में और भूखंड आवंटित किए जाने हैं। यूपी सरकार ने इस क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के लिए भूखंड आवंटित करने की नीति अलग से तैयार कर रखी है। एक नजर में नोएडा में डेटा सेंटर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ मार्च 2025 को नोएडा के सेक्टर-132 में सीफी कंपनी के एआई सक्षम डाटा सेंटर का लोकार्पण किया था। यह कंपनी 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 700 लोगों को रोजगार देगी। यह उत्तर भारत के सबसे बड़े एआई रेडी डाटा सेंटर में से एक है। डाटा सेंटर 220 केवी के ऑन-प्रिमाइज सबस्टेशन के साथ काम करता है। यह उच्च घनत्म वाले सर्वर का समर्थन करता है। ग्रेटर नोएडा में योट्टा का एक डाटा सेंटर पहले से ही स्थित है। एक अन्य कंपनी ने दूसरे डाटा सेंटर का काम भी शुरू कर दिया है। योट्टा डी1 डाटा सेंटर उत्तर भारत के डाटा सेंटर का गेटवे होने के साथ ही कई बिंदुओं में खास माना जा रहा है। 250 मेगावाट की क्षमता वाले इस डाटा सेंटर स्टोरेज का आंकलन इससे लगाया जा सकता है कि इसमें 60 लाख हाई डेफिनेशन (एचडी) की फिल्मों के डाटा को स्टोर किया जा सकता है। इस डाटा सेंटर का यह केवल डी-1 पार्ट था। इसके अलावा डी-2 और डी-3 पार्ट का काम चल रहा है। वहीं, नॉलेज पार्क-5 में ही ग्रेटर नोएडा के दूसरे डाटा सेंटर का काम चल रहा है। करीब 10 एकड़ में फैले इस डाटा सेंटर की क्षमता 250 मेगावाट से अधिक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर 2022 में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में डाटा सेंटर का लोकार्पण किया था। जिले में कई और डाटा सेंटर का काम चल रहा है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें - लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे:14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार योगी सरकार ने चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार करोड़ का ये बजट पिछले साल से 12% ज्यादा है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं, इंफ्रास्टक्चर पर खास फोकस किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया। पढें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी खुलेगी:नया ट्रामा सेंटर और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनेगा
    Next Article
    आजमगढ़ में ED की छापेमारी:मुबारकपुर में ब्रिटेन की नागरिकता मामले में मदरसे पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment