Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निगोहां में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति के लौटने पर बरामदे में पंखे से लटका मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव में बुधवार तड़के एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूबी पत्नी सूरज रावत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका के पति सूरज रावत ने बताया कि जब वह रात करीब 1 बजे घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी रूबी को बरामदे में पंखे से लटका पाया। सूरज रावत मंगलवार शाम करीब 5 बजे पड़ोस के गांव जमुरिया में एक शादी समारोह के लिए लकड़ी काटने गया था। उसने रात करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी रूबी से फोन पर बात की थी और दो घंटे में घर लौटने की बात कही थी। मृतका के सास-ससुर रात करीब 8 बजे भोजन करने के बाद घर के बाहर सो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक गायत्री और कांस्टेबल अरविंद पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष या किसी अन्य की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में दीवार गिरी, मासूम बच्चे की मौत:जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्चे ने गंवाई जान
    Next Article
    बादशाह का 'टटीरी' सॉन्ग बदलाव के साथ रिलीज:रोडवेज बस-विवादित लाइन हटाई, हरियाणवी पहनावे में इस बार लड़कियां अंडरपास में नाचती दिखाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment