Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में दीवार गिरी, मासूम बच्चे की मौत:जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्चे ने गंवाई जान

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर टीकरी में बुधवार को अमित के घर की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। उस समय उनका मासूम पुत्र लक्ष्य दीवार के पास ही खेल रहा था। दीवार गिरने से वह मलबे में दब गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमित मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर की हालत पहले से ही जर्जर थी। लक्ष्य की दो छोटी बहनें हैं, और वह परिवार का इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं। जिस बच्चे की किलकारियों से घर गूंजता था, उसकी अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हर कोई इस दुखद हादसे से स्तब्ध है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पड़ोसी ने फर्जी दस्तावेज से बिजली कनेक्शन लिया:गाजियाबाद में शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    निगोहां में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति के लौटने पर बरामदे में पंखे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment