Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें:राज्य में 36 साल से शराब बैन है; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था- शराबबंदी से क्या मिला

    1 day ago

    1

    0

    नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 मौतें हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बाद में उनकी मौत हो गई। मौतों के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस कार्रवाई में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 3,000 शराब की बोतलें जब्त की गईं। राज्य में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है। सुप्रीम कोर्ट 18 सितंबर को महाराष्ट्र पॉइजन्स रूल्स, 1972 के नियम 18A और 18B रद्द करने का फैसला सुनाते हुए कहा था कि शराबबंदी से शराब की लत और जहरीली शराब से होने वाली मौतें खत्म नहीं होतीं। शराब की समस्या का समाधान नहीं है। SIT शराब बेचने वालों की जांच करेगी पुलिस के मुताबिक, मौतें जहरीली शराब पीने के बाद होने की आशंका है। फोरेंसिक जांच से मौत की सही वजह पता चलेगी। SIT मौतों के साथ जहरीली शराब बेचने वालों और सप्लाई चेन की भी जांच करेगी। मामले में कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस ने लोगों से बिना लेबल या संदिग्ध शराब न पीने और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत इलाज कराने की अपील की है। 14 सितंबर: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत इससे पहले तुएनसांग जिले में जहरीली शराब पीने से तीन दिन में नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद तुएनसांग पुलिस ने शहर और चेंदांग सैडल इलाके में व्यापक तलाशी और छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों से शराब के पाउच, करीब 470 बोतल IMFL (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) और बीयर के कैन जब्त किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'शांतिपूर्ण प्रदर्शन छात्रों का मौलिक अधिकार, सुरक्षा न्यायपालिका करेगी':CJI सूर्यकांत बोले- कॉलेजियम की गोपनीयता जरूरी; कानून के छात्रों से पहली बार संवाद किया
    Next Article
    'बद्रीनाथ को नाच गृह मत बनाइए...यहां शंख भी बैन है':धाम में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के मुरली मनोहर जोशी; DM ने नोटिस जारी कर पूछे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment