Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निगम कार्यकारिणी की बैठक में 1831 करोड़ का बजट पास:महापौर बोले- सफाई पर रहेगा विशेष ध्यान, सफाई कर्मियों की भी होगी नियुक्ति

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ की CCSU के अटल सभागार में आयोजित हुई नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की अहम बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 1831 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया गया। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने की, जबकि नगरायुक्त सौरभ गंगवार भी मौजूद रहे। सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर तय हुआ कि शहर के मुख्य मार्गों में से 122 किलोमीटर सड़कों की सफाई का जिम्मा प्राइवेट एजेंसियों को सौंपा जाएगा। इसके तहत अब शहर की प्रमुख सड़कों पर दिन में दो बार सुबह और शाम सफाई कराई जाएगी। नगर निगम का मानना है कि इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा और लोगों को साफ-सुथरा माहौल मिलेगा। सफाई व्यवस्था मजबूत करना है लक्ष्य- महापौर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बैठक के बाद कहा कि नगर निगम का इस बार मुख्य फोकस सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में सांसद अरुण गोविल ने भी शहर की सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या सीमित है, लेकिन इसके बावजूद वे पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं। ऐसे में नई व्यवस्था लागू कर उनकी मेहनत को और प्रभावी बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतलाल का हाता में सीवर लाइन डलवाने की मांग:पार्षद संग नगर-आयुक्त से मिले क्षेत्रीय लोग, कमेटी बनाकर जांच का मिला आश्वासन
    Next Article
    बलिया में मतदाता शुद्धिकरण पर प्रदर्शन:क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा तीन सूत्रीय ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment