Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नागिन बनकर घर से गायब हुई लड़की थाने पहुंची:औरेया में बोली- मैंने तो शादी कर ली, घर वालों ने बिस्तर पर केंचुल रखी

    5 hours ago

    1

    0

    औरैया में सांप की केंचुली बिस्तर पर छोड़कर भागने वाली लड़की अचानक गुरुवार रात फफूंद थाने में पहुंच गई। उसने नीली साड़ी पहन रखी थीं। माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां थीं। उसने बताया- केंचुली रखकर नागिन बनने का ड्रामा उसके घर वालों ने किया है। वह तो अपने प्रेमी के साथ गई थी। कानपुर में आर्यसमाज में शादी कर ली है। छुप-छुप कर यहां पहुंची हूं। मेरे साथ सांप रहता था। उसी की ही केंचुली मैंने घर पर रख दी थी। ये घर वालों को भी पता था। बिस्तर पर जो कंचुली मिली है वह दूसरी है। ये कहां से आई, ये तो घर वाले ही जानें। अब मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं। मामला फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर का है। पहले जानिए पूरा मामला… सींगनपुर गांव के रहने वाले राकेश वाल्मीकि की 5 बेटियां और 2 बेटे हैं। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। राकेश की छोटी बेटी रीना (21 साल) ने गांव के ही एक स्कूल से 8वीं तक पढ़ाई की है। उसका गांव के युवक श्याम जी शर्मा से अफेयर है। परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। लेकिन वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। युवती ने घर से भागने के लिए फिल्मी अंदाज में योजना बनाई। 10 फरवरी की रात उसने अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया और घर से चली गई। अगले दिन सुबह जब परिजनों ने केंचुली देखी तो गांव में ‘नागिन’ बनने जैसी अफवाह फैल गई। मां के कीपैड मोबाइल से प्रेमी से करती थी बात युवती के पास मोबाइल फोन नहीं था। वह अपनी मां के कीपैड मोबाइल से बातचीत करती थी। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिसमें एक युवक का नंबर ट्रेस हुआ। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद से युवक के घरवालों के मोबाइल नंबर बंद हैं। घर पर भी ताला लगा है। तीन महीने पहले गई थी शेषनाग मंदिर परिजनों के अनुसार, करीब 3 माह पहले युवती मैनपुरी के कुम्हेल स्थित शेषनाग मंदिर गई थी, जहां से वह शेषनाग की मूर्ति लेकर आई थी। इसके बाद वह अक्सर सपने में सांप दिखने और रात में सांप के पास लेटने जैसी बातें किया करती थी। घटना के बाद से घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी थी। इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो वायरल गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रीना ने अपने प्रेमी श्याम जी शर्मा की इंस्टाग्राम आईडी “जय महाकाल” से वीडियो पोस्ट किए थे। पहला वीडियो 11 सेकेंड और दूसरा 34 सेकेंड का है। पहले वीडियो में रीना के साथ उसका प्रेमी भी था। वह कह रही थी कि मैंने शादी कर ली है, यह मेरे पति हैं, अगर इनके घर वालों को कुछ दिक्कत हुई तो मेरे घर वालों का नाम लगेगा। दूसरे वीडियो में वह कह रही थी, मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। मेरा मन था, इससे ही शादी करूं। मैंने खुद इससे बोला कि आज हम लोग शादी करेंगे। मैंने खुद जबरदस्ती की शादी के लिए। यह उसके फोटो हैं। आप देख सकते हो। मैंने खुद अपनी मर्जी से की है शादी। इसमें किसी का हाथ नहीं है। प्लीज कोई टॉर्चर न करे, मैं बस यही चाहती हूं। अब पढ़िए रीना ने थाने में क्या बोला… गुरुवार रात को अचानक लड़की फफूंद थाने पहुंच गई। रीना ने बताया- मैं तो अपने प्रेमी के साथ भागकर गई थी। मेरे साथ सांप लेटता था। यह बात मैंने अपनी पूरी फैमिली को बताई थी। एक सांप को उसने देखा था, जिसने केंचुली निकाली थी। मैं बिस्तर पर केंचुली रखकर गई नहीं गई थी। बिस्तर वाली केंचुल मेरी वाली है ही नहीं। यह दूसरी है। केंचुली बिस्तर पर कैसे आई यह तो घर वाले जाने। घर वाले दूसरी केंचुली कहां से ले आए मुझे नहीं पता। एक केंचुली जो मैंने रखी थी वह घर वालों ने देखी थी। मैं कुछ नहीं ले गई थी। कानपुर के कल्याणपुर में शादी की है। रूरा कानपुर देहात से छुप-छुप कर यहां आई हूं। नेवला-बिच्छु ने मुझे काटा, वह मर गए अब मैं पति के साथ जाना चाहती हूं। हमारा 4 साल से अफेयर था। इसकी सूचना न मेरे घर वालों को थी, न इनके घर वालों को। पहले एक सांप ने काट लिया था, मैं जिंदा रही। बाद में नेवला और बिच्छू ने मुझे काटा, लेकिन वह मर गए। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें.. लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाला छात्र गिरफ्तार:गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से लौट रहा था; 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत नाजुक लखनऊ में कार से 6 लोगों को रौंदने वाला 12वीं का स्टूडेंट गौरव सिंह गिरफ्तार हो गया है। इस हिट एंड रन की CCTV फुटेज भी सामने आई है। इसमें आरोपी गौरव 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड में कार चलाता हुआ नजर आ रहा है। बताया जाता है कि कार में साथ में उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। दोनों किसी फेयरवेल पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- हिंदुस्तान की खाएंगे, लेकिन वंदे मातरम नहीं गाएंगे:ऐसे लोगों को यहां रहने का अधिकार नहीं, कान पकड़कर बाहर किया जाए
    Next Article
    संभल के ट्रक ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत:मेरठ से लौटते समय हापुड़ में हुआ हादसा, वाहन समेत चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment