Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- हिंदुस्तान की खाएंगे, लेकिन वंदे मातरम नहीं गाएंगे:ऐसे लोगों को यहां रहने का अधिकार नहीं, कान पकड़कर बाहर किया जाए

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानमंडल में बजट सत्र का आज 5वां दिन है। सीएम विधानसभा में बोल रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से कहा- आप उचित बात करते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों आपके और संजय निषाद के बीच रंजिश चल रही है। ऐसा लगता है कि आपकी भी पोखरी यानी तालाब का संजय निषाद पट्टा कराकर आ गए हैं। दरअसल, इससे पहले आरक्षण मुद्दे पर माता प्रसाद पांडेय और संजय निषाद के बीच तीखी बहस हो गई थी। योगी ने कहा- हिंदुस्तान की खाएंगे, लेकिन वंदे मारतम नहीं गाएंगे। ऐसे लोगों यहां रहने अधिकार नहीं, कान पकड़कर बाहर किया जाए। विधानसभा में सदन शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही टोका-टोकी करने से अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए। उन्होंने कहा- आप बैठिए। सदन चलाना मेरा काम है। गुस्से में उन्होंने हेडफोन निकालकर फेंक दिया। 10 मिनट के लिए सदन स्थगित करके कुर्सी से उठकर चले गए। वापस आए तो कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने कहा- आप मुस्कुराते अच्छे लगते हैं। फिर उन्होंने वित्त मंत्री से महाना को मनाने के लिए शायरी सुनाने की अपील की। तभी सपा के कमाल अख्तर ने शायरी सुनाई- तुम रूठा न करो, सबकी जान चली जाती है। तुम हंसते रहते हो, तो बिजली-सी चमक जाती है। इस पर वित्त मंत्री ने कहा- एक बात सुन लो, महबूबा वाली शायरी यहां न सुनाया करो। इसके बाद वित्त मंत्री ने शायरी सुनाई। आज दुनिया को तरकीब बता दी जाए, दुश्मनी प्यार की लहरों में बहा दी जाए। इधर, विधानपरिषद में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि, यही आश्वासन सरकार ने पिछले सत्र में भी दिया था। मंत्री बोले- यूपी में आउटसोर्स कर्मचारी नियमित नहीं होंगे विधानसभा में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित (रेगुलर) नहीं किया जा सकता है। उनके साथ मनमानी न हो, इसलिए उनके लिए अलग से निगम बनाया गया है। शिक्षा मंत्री को नसीहत- अफसर को बचाइए मत, नहीं तो फसंगे वहीं, विधान परिषद में बदायूं में एक शिक्षक के निलंबन को लेकर मंत्री संदीप सिंह को सभापति ने नसीहत दी। कहा- अधिकारी को बचाने का प्रयास न करें, वरना आप फंस जाएंगे। ये सदन है। दरअसल, शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने एक मामला उठाया था, जहां एक प्रधानाध्यापक को बिना स्पष्टीकरण के निलंबन कर दिया था। विधान परिषद में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा, शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोत्तरी को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। इसे लेकर विपक्ष के सदस्य मान सिंह यादव ने कहा, यही आश्वासन सरकार ने पिछले सत्र में भी दिया था। सदन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लााग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश चुनाव में जीत का BNP समर्थकों ने मनाया जश्न, देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    नागिन बनकर घर से गायब हुई लड़की थाने पहुंची:औरेया में बोली- मैंने तो शादी कर ली, घर वालों ने बिस्तर पर केंचुल रखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment