Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nagaon Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा ने बदरुद्दीन अजमल पर बनाई 1.10 लाख वोटों की निर्णायक बढ़त

    6 hours ago

    1

    0

    गुवाहाटी, नौ अक्टूबर असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर 1,10,629 वोट की निर्णायक बढ़त बना ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पूर्व आईएएस अधिकारी शर्मा को 4,20,705 वोट मिले, जबकि अजमल को 3,10,076 वोट मिले।कांग्रेस उम्मीदवार शिवमोनी बोरा 75,908 वोट के साथ काफी पीछे हैं। भाजपा उम्मीदवार ने मोरीगांव, राहा, जागीरोड और नगांव-बटद्रवा विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी बढ़त बनाई है, जबकि मुस्लिम बहुल ढिंग, समागुरी, लाहरीघाट और रुपहीहाट विधानसभा क्षेत्रों में अजमल आगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई। नगांव में दो केंद्रों-डॉसन उच्चतर माध्यमिक स्कूल और नगांव राजकीय बाल विद्यालय में की जा रही है, जहां प्रत्येक केंद्र पर 14-14 मेज लगाई गई हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में नगांव और मोरीगांव जिलों में फैले आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।दोनों मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को किसी भी जुलूस के आयोजन से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है। मुख्य मुकाबला शर्मा, बोरा और अजमल के बीच है।उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव में 76.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBI ने इटारसी में Kendriya Vidyalaya की प्राचार्य श्रद्धा पाठक को 3 लाख घूस लेते पकड़ा
    Next Article
    सुरक्षा कारणों से Delhi Metro के 57 प्रमुख स्टेशनों के गेट शुक्रवार रात नौ बजे से बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment