Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर-आयुक्त ने निर्माण में लापरवाही पर लगाया 7-लाख का जुर्माना:सारनाथ जोन कार्यालय की धीमी निर्माण गति पर हुए सख्त, घटिया सामग्री पर लगाया अर्थदंड

    9 hours ago

    1

    0

    नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर में चल रही नगर निगम की विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर बड़ी कर्रवाई की है। नगर आयुक्त ने लालपुर में बन रहे सीनियर केयर सेंटर और सारनाथ जोन कार्यालय भवन के निर्माण कार्य में शिथिलता और खराब मेटेरियल के उपयोग पर सख्ती दिखते हुए 5 लाख और 2 लाख का जुर्माना लगाया है। सारनाथ में बन रहे जोन कार्यालय में खराब मैटेरियल लगाए जाने की शिकायत मिली थी। निरीक्षण में मिली खामियां नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले दो ठेकेदारों पर कुल 7 लाख का जुर्माना लगाया है। इस दौरान सरनाथ इलाके में बन रहे जोन कार्यालय के भवन के निर्माण कार्य में और लालपुर में बन रहे सीनियर केयर सेंटर पर घटिया मैटेरियल भी बरामद हुआ है। जिसके संबंध में जांच के निर्देश दिए गए हैं। बड़ा लालपुर में धीमी गति पर हुए नाराज नगर आयुक्त रविवार की दोपहर बाद बड़ा लालपुर स्थित निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। वहां चल रहा निर्माण कार्य डेडलाइन से काफी पोछे पाया गया।इसपर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही काम की गुणवत्ता की जांच की गयी तो वह मानक के विपरीत मिला। इसपर उन्होंने जांच के आदेश के बाद तत्काल कार्यदायी संस्था पर पांच लाख का जुर्मान लगा दिया। कार्यदायी संस्था पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। सारनाथ जोन भवन का काम देख हुए सख्त नगर आयुक्त ने इसके बाद पांडेयपुर-पंचक्रोशी मार्ग पर बन रहे सारनाथ जोन कार्यालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सिर्फ बेसमेंट का कुछ हिस्सा तैयार मिला। इसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा - 6 महीने से कार्य लगा है और सिर्फ बेसमेंट बनाया गया है जो साफ़ तौर पर लापरवाही है। ऐसे में यह पूरी तरह से लापरवाही है। साथ ही मैटेरियल भी खराब है। नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यदायी संस्था पर 2 लाख का जुर्माना लगाया है। नाले की सफाई का लिया जायजा नगर आयुक्त ने ऐढ़े (बड़ा लालपुर) में 4.5 किलोमीटर लंबे बड़े कच्चे नाले की सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने इस नाले को भविष्य में पक्का बनाने के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर नरोखर नाला और पाल बस्ती नाले के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि मानसून से पहले सिल्ट (कीचड़) हटाकर नालों की 'तल्ली झाड़' (पूरी गहराई तक) सफाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में डिवाइडर से टकराई बाइक:युवक की मौत, धामपुर-नगीना हाईवे पर हुआ हादसा
    Next Article
    लखनऊ में वकीलों की हड़ताल, धरना शुरू होने की संभावना:सेंट्रल बार के साथ आए कई संगठन, बचे चैंबर खुद खाली कर रहे अधिवक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment