Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड योजना का निरीक्षण किया:लाइनपार में धीमी प्रगति पर कंपनी को फटकार लगाई

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बुधवार को नगर निगम की टीम के साथ लाइनपार क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय नगर निगम के अधिकारी और कार्य कर रही कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति को परखा। कुछ स्थानों पर कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति मिलने पर उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा किया जाए। दिव्यांशु पटेल ने बताया कि इससे पहले भी कार्य में अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी कार्यों में ढिलाई बरती गई तो कंपनी के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि योजना से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति और सामने आ रही समस्याओं को लेकर जल्द ही नगर निगम और कंपनी के अधिकारियों की मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के साथ बैठक होगी। इस बैठक में कार्यों की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि योजना के कार्यों को जल्द और बेहतर तरीके से पूरा कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल:दो दिन पहले पेट्रोल डालकर हुई थी हत्या, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ‘आलम भाई’ निकले टीवी के ये फेमस एक्टर, लुक देखकर पहचान नहीं पाए दर्शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment