Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम ने भूमाफिया गजेंद्र नेगी का होटल सील किया:गृह कर बकाया होने पर कार्रवाई, एक सप्ताह में कुर्की संभव

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर में महाराजगंज जेल में बंद भू माफिया गजेंद्र सिंह नेगी ग्रांड को सील कर दिया। और दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में 1835884 रूपये गृह कर बकाया होने के चलते यह कार्रवाई कि गई है। रावतपुर थाना क्षेत्र के केशव पुरम स्थित भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के होटल नेगी ग्रांड को नगर निगम की टीम ने मंगलवार को सील कर दिया। नगर निगम ने होटल के मुख्य द्वार पर ताला लगाते हुए गेट को पूरी तरह बंद कर दिया गया। दीवार पर नोटिस चस्पा करते हुए नोटिस में लिखा कि, 1835884 रुपए गृह कर बाकी था। गृह कर न जमा कर पाने कि दशा में होटल को सीज कर आगे कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। बीते दिनों ऑपरेशन महाकाल के दौरान गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ 28 मुकदमे पंजीकृत हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही नेगी ग्रांड होटल पर पिछले काफी समय से गृह कर बकाया था। जिसको लेकर नगर निगम की टीम ने बीते दिनों होटल के बाहर नोटिस चस्पा की थी। बावजूद इसके गृह कर जमा नहीं किया गया। मंगलवार को नोटिस का आखिरी दिवस होने के चलते नगर निगम टीम ने आज उसे पूरी तरह से सील कर दिया। एक सप्ताह में जमा न कर पाने की दशा में उसे सील करने की कार्रवाई की जायेगी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश रॉय ने बताया की मामले की जानकारी उन्हें हुई है लेकिन नगर निगम की टीम ने न कोई उन्हें सूचना दी। और ना ही फ़ोर्स मांगा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा जेल में बैडमिंटन प्रीमियर लीग-2 शुरू:64 बंदी खेल का हुनर दिखा रहे हैं, मानसिक विकास पर जोर
    Next Article
    सलमान खान के पिता राइटर सलीम खान की हालत स्थिर:तबीयत बिगड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती हुए थे, परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment