Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर पालिका की क्रेन से राम रहीम ओवरब्रिज पर जाम:रामपुर में दीपावली पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगीं

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर में दीपावली पर शनिवार शाम राम 4.30 बजे रहीम ओवरब्रिज पर भीषण जाम लग गया। नगर पालिका की क्रेन बिजली पोल पर लगी लाइट ठीक करने के लिए पहुंची थी। क्रेन की वजह से पुल पर यातायात बाधित हो गया और देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हो गए कि जाम खुलवाने में जुटे यातायात पुलिस के कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। ओवरब्रिज पर नगर पालिका की क्रेन के पहुंचने के बाद वाहनों की रफ्तार थम गई। त्योहार का समय होने के कारण बाजारों और सड़कों पर पहले से ही आवाजाही अधिक है। ऐसे में पुल पर जाम लगने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक काफी देर तक फंसे रहे। किसी को अपने परिचितों से मिलने जाना था तो किसी को समय से घर पहुंचना था। जाम में फंसे लोग लगातार निकलने का रास्ता तलाशते रहे। मौके पर यातायात पुलिस के कर्मचारी और अधिकारी जाम खुलवाने में जुटे रहे। पुलिसकर्मी पुल के बीच और दोनों तरफ खड़े होकर वाहनों को निकलवाने का प्रयास करते रहे। हालांकि जाम इतना भीषण था कि वाहनों को धीरे-धीरे निकालना पड़ा। कुछ देर बाद यातायात सामान्य होने की उम्मीद दिखाई देने लगी और जाम धीरे-धीरे खुलने लगा। जाम में फंसे कार चालक सफीक ने बताया कि काफी परेशानी हो रही है। काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब क्या कर सकते हैं, बस इंतजार कर रहे हैं। वहीं बाइक सवार एक युवक ने बताया कि बहुत भीषण जाम लगा हुआ है। उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही जाम खुल जाए। जिले के ट्रैफिक इंचार्ज राजीव चौधरी ने बताया कि यातायात पुलिस के सभी कर्मचारी और अधिकारी राम रहीम ओवरब्रिज के बीच और दोनों तरफ ड्यूटी कर रहे हैं। नगर पालिका की क्रेन की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई थी। पुलिस लगातार जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही यातायात सामान्य हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीम-करौली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव-सत्य पहुंचे प्रयागराज:हनुमान जयंती पर आज शोभायात्रा में होंगे शामिल
    Next Article
    सरधना समाधान दिवस में 38 शिकायतें मिलीं:4 का मौके पर निस्तारण, बाकी तय समय में निपटाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment