Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर पालिका के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:कूड़ाघर पर मंदिरनुमा ढांचा बनाने से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    12 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में बुधवार दोपहर जिलाधिकारी आवास के सामने हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व शिवसेना के युवा जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर पालिका ने एक कूड़ाघर को ढकने के लिए भगवा रंग में रंगा एक मंदिरनुमा ढांचा बनाया है। इस ढांचे में घंटा, घड़ियाल और स्वास्तिक जैसे धार्मिक प्रतीक भी उकेरे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस स्थान को धार्मिक स्वरूप दिया गया है, वहां अस्वच्छ गतिविधियां हो रही हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। शैंकी शर्मा ने इस कार्य को गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा, 'मंदिर और स्वास्तिक जैसे पवित्र प्रतीकों का इस तरह इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' उन्होंने मांग की कि इस कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नगर पालिका की ओर से इसे एक गलती स्वीकार करते हुए जल्द सुधार का आश्वासन दिया गया है। यह मंदिरनुमा ढांचा हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान जिलाधिकारी आवास के सामने बने कूड़ाघर को ढकने के लिए बनाया गया था। तब से यह ढांचा वहीं खड़ा है। कूड़ाघर में शराब के खाली टेट्रा पैक सहित अन्य कचरा रोजाना डाला जा रहा है, जिसको लेकर हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिफेंस कॉरिडोर में BEL यूनिट का शिलान्यास 11 मई को:चित्रकूट में राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे कार्यक्रम
    Next Article
    गैरेज में आग लगने से दो कार जलकर खाक:कौशांबी में 1 घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, 40 लाख का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment