Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैरेज में आग लगने से दो कार जलकर खाक:कौशांबी में 1 घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, 40 लाख का नुकसान

    11 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में बुधवार दोपहर एक कार गैरेज में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो कार जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना में करीब 40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी बाजार का है। कुछ ही मिनटों में फैल गई आग घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। गैरेज मालिक मनीष केसरवानी के अनुसार, उनकी XUV700 पहले से गैरेज में खड़ी थी। जबकि उनके छोटे भाई ने करीब 2:30 बजे अपनी MG Hector भी वहीं पार्क की थी। देखिए 3 तस्वीरें… इस दौरान अचानक गैरेज के अंदर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, दोनों गाड़ियां आग की चपेट में आ चुकी थीं। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर पालिका के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:कूड़ाघर पर मंदिरनुमा ढांचा बनाने से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    Next Article
    चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहें:मेरठ रेंज डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जारी की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment