Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निहंग बोला- मस्जिद जाने वाला सिख पगड़ी का हकदार नहीं:अमृतसर में मौलवी के पास जाते हुए रोका, फोन कर धमकाया; गांव छोड़ने का अल्टीमेटम

    4 hours ago

    1

    0

    पंजाब के अमृतसर में निहंग ने मौलवी के पास जाते सिख को रोक लिया। निहंग भूपिंदर सिंह बग्गा ने कहा- सिख होते हुए कई लोग मुसलमानों की मस्जिदों में जा रहे हैं। ऐसे लोग सिख नहीं हैं और न ही सिर पर पगड़ी बांधने के हकदार। निहंग के रोकने के बावजूद सिख छिपकर मस्जिद पर चला गया। निहंग ने उस पर नजर रखी और लौटते हुए उसे फिर रोक लिया। निहंग ने वीडियो बनाते हुए उससे पूछा तो उसने बताया कि उसकी भैंस के गर्भाश्य में गांठ पड़ गई थी जिससे मौलवी के पास गया था। सिख व्यक्ति ने कहा कि उसने न तो मौलवी के वहां माथा टेका और न ही कुछ धागा-तावीज लेकर आया। इस पर निहंग भड़क गया और बोला कि मौलवी से बात करवाओ। निहंग भूपिंदर सिंह ने मौलवी को कॉल लगा ली और धमकी दी कि एक हफ्ते के अंदर गांव को खाली कर यहां से चला जाए। निहंग ने कहा कि वह इस मस्जिद में जाने वाले व्यक्ति, उसके गांव के यहां जाने वाले लोगों और मौलवी के खिलाफ अब प्रदर्शन भी करेगा और पंचायत बुलवाएगा। पहले पढ़िए निहंग ने VIDEO में क्या कहा… मस्जिद जा रहे सिख से निहंग के सवाल जवाब… निहंग : तुझे (बहन) मैंने मस्जिद जाने से रोका था न? अपना नंबर बोल वीर। कितने पैसे देकर आए हो? सिख : दिया कुछ नहीं, अगर दिया हो तो... अगर 1 रुपया भी दिया हो तो मेरा सिर कलम कर दो। निहंग : मौसवी को फिर फोन लगा, उसको तो बताना पड़ेगा न? सिख : लो। निहंग- ये काका तुम्हारे पास आया था, क्या दिया तूने इसे? मौलवीः नहीं-नहीं, मेरे पास से तो कुछ नहीं लेकर आए। निहंग: लेकर नहीं गया तो फिर तेरे पास किस बात के लिए आए? मौलवी: अरे भाई, मेरे पास नहीं आए। निहंग: ये मेरे सामने खड़े हैं, तू कैसे मुकर रहा है कि तेरे पास नहीं आए? काका तू कहां से आया। सिख: मैं मस्जिद से ही आया हूं। निहंग: हां, तो फिर यह पम्मा मौलवी कैसे मुकर रहा है? सिख: मैं मस्जिद से आया हूं, पर उसने कुछ नहीं दिया है। निहंग- तो तू गया ही क्यों था? सिख- मैं उससे भैंस का इलाज पूछने के लिए गया था। निहंग: अच्छा। अगर इलाज पूछना था तो उससे फोन पर क्यों नहीं पूछा? सिख: फोन पर मैंने उसे कहा था, उसने कहा कि पेड़े देने हैं। निहंग: ओए गुज्जर। बहुत हुई तेरी बदमाशी। मौलवी : बाबा जी मैं यहां कुछ नहीं करता। गांव के लोगों और पंचायत से कार्रवाई की अपील निहंग ने गांव के ग्रंथी सिंहों, पंचायत, किसान यूनियनों से मस्जिद में रह रहे मौलवी और गुज्जर समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि गांव की कई महिलाएं दूध और उपले (पाथियां) लेने के बहाने वहां जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले की जानकारी गांव के एक व्यक्ति के पास है और सभी से इस पर गंभीरता से कदम उठाने की अपील की। एक सप्ताह का अल्टीमेटम, धरने की चेतावनी भूपिंदर सिंह बग्गा ने वीडियो में मौलवी को गांव छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। कहा- यदि तय समय के भीतर नहीं गया, तो गांव के पुल पर मौलवी और गुज्जर समुदाय के लोगों के खिलाफ धरना दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने गांव के लोगों से किसी भी विवाद की स्थिति में एकजुट रहने की अपील की। ------------------ यह भी पढ़ें- पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद धार्मिक सजा का सामना कर रहे निहंग जसदीप सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में जसदीप सिंह कुर्सी पर बैठकर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब आज बंद, जानिए कहां क्या असर:लुधियाना-बठिंडा समेत 9 जिलों में बाजार, स्कूल-कॉलेज बंद की अपील; जालंधर खुला रहेगा
    Next Article
    सावन-भादौ में बाबा महाकाल की 6 सवारी निकलेंगी:उज्जैन में हर दिन पहुंचेंगे 4 लाख श्रद्धालु; मंगलवार से शुक्रवार जल अर्पित कर सकेंगे कांवड़िए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment