Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब आज बंद, जानिए कहां क्या असर:लुधियाना-बठिंडा समेत 9 जिलों में बाजार, स्कूल-कॉलेज बंद की अपील; जालंधर खुला रहेगा

    4 hours ago

    1

    0

    बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने गुरुवार (30 जुलाई) को फिर से पंजाब बंद का आह्वान किया है। समाज ने बाजार, स्कूल, कॉलेज, मॉल और अन्य संस्थानों को बंद रखने की अपील की है। लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का, कपूरथला, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर की विभिन्न संस्थाओं ने बंद को समर्थन दिया है। हालांकि, जालंधर में बंद नहीं रहेगा। यहां केवल प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं का दावा है कि कार्रवाई में कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और उनके सिर फोड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बरनाला के DSP के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बुधवार को अमृतसर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के पुतले तैयार किए, जिन्हें महिलाओं के कपड़े पहनाए गए। गुरदासपुर में बंद को सपोर्ट गुरदासपुर ट्रेड यूनियन ने 30 जुलाई को सफाई कर्मचारियों द्वारा बुलाए गए पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन करने की घोषणा की है। सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उधर, लुधियाना में भाजपा और दलित भाईचारे के नेता यशपाल चौधरी ने कहा कि गुरुवार को बंद की कॉल हमने दी हुई है। सुबह से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद करवाए जाएंगे। लोगों का भी साथ हमें मिल रहा है। लोगों से भी अपील है कि बंद में सहयोग दें। जालंधर आज बंद नहीं जालंधर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ संगठनों की ओर से पंजाब बंद की खबरें प्रसारित की जा रही हैं, लेकिन जालंधर के लोग पहले ही 27 जुलाई को बंद का समर्थन कर चुके हैं। इसलिए, 30 जुलाई को जालंधर में किसी भी तरह का बंद नहीं रखा जाएगा। बंद के दौरान मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे बुधवार को अमृतसर में डॉ. बीआर अंबेडकर भलाई मंच के चेयरमैन ओम प्रकाश अनारिया और भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के चेयरमैन डॉ. जैमल सिंह वडाला ने कहा कि पूरे पंजाब में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को संत समाज, संत मलकीत नाथ जी, डॉ. बीआर अंबेडकर भलाई मंच और कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने अमृतसर के दुकानदारों, उद्योगपतियों और आम लोगों से अपील की कि वे इस बंद को सफल बनाने में सहयोग करें और न्याय की इस लड़ाई में समाज के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस सेवाएं और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, ताकि लोगों को आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बरनाला में क्या हुआ था, जानिए… ------------- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब बंद के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री बैंस बोले- पुलिस लाठीचार्ज की जांच के लिए SIT बनाई, सरकार ने सैलरी भी बढ़ाई बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज की हड़ताल अब खत्म हो गई। सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। साथ ही सरकार ने 1 अगस्त से कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सफाई सेवकों और सीवरेज मैन को बढ़ा हुआ वेतन देने की बात कही है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में अगले दो दिन भारी बारिश:आज चंबा, मंडी और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट; 4 अगस्त तक बरसेंगे बादल, सतर्क रहने की एडवाइजरी
    Next Article
    निहंग बोला- मस्जिद जाने वाला सिख पगड़ी का हकदार नहीं:अमृतसर में मौलवी के पास जाते हुए रोका, फोन कर धमकाया; गांव छोड़ने का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment