Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में मिले महिला के शव की नहीं हुई पहचान:फतेहपुर में इनाम 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया

    6 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव के पास रामगंगा निचली नहर में एक महिला का शव मिला था। इस मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। हत्या कर नहर में फेंके गए इस अज्ञात महिला के शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने रविवार सुबह मृतका की पहचान बताने वाले को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। पहले पुलिस ने पहचान बताने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह मामला 12 अगस्त को सामने आया था, जब स्थानीय लोगों ने नहर में तैरता हुआ महिला का शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और तीन दिन बाद उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसके बाद बकेवर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच में महिला की उम्र लगभग 30 साल और लंबाई करीब 150 सेंटीमीटर बताई गई है। पुलिस को मृतका की पहचान से जुड़ा एक बहुत जरूरी सुराग मिला है। महिला के दाहिने हाथ की अंगूठी वाली उंगली पर 'सोनू' नाम का टैटू बना है। रामगंगा निचली नहर का बहाव कानपुर क्षेत्र से फतेहपुर की तरफ आता है। इसी आधार पर पुलिस का मानना है कि मृतका कानपुर, फतेहपुर या आसपास के जिलों की रहने वाली हो सकती है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस शारीरिक बनावट या नाम के निशान के आधार पर महिला को पहचानता है, तो तुरंत पुलिस को बताए। पहचान बताए बिना सही जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेम पिपरा नहर पुल पर सड़क टूटी और पानी जमा:राहगीरों को रोज हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
    Next Article
    अमरोहा में 6 मिलावटी खाद्य सैंपल पर 3.55 लाख जुर्माना:मावा, पनीर, साबूदाना समेत कई चीजों में मिलावट मिली; 2 लाख जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment