Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में ट्रैक्टर पलटने से मैकेनिक की मौत:उन्नाव में सर्विस के बाद चेक करने के दौरान हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    10 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक ट्रैक्टर मैकेनिक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। मैकेनिक ट्रैक्टर चेक कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नसरतपुर जंगलेमऊ गांव निवासी 42 वर्षीय ट्रैक्टर मैकेनिक पप्पू रावत पुत्र नन्हा, दयालपुर गांव में एक ट्रैक्टर बनाने गया था। ट्रैक्टर की मरम्मत के बाद वह उसे चलाकर चेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से पप्पू रावत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हसनगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू रावत हसनगंज कस्बे में अपनी दुकान चलाता था। उनके परिवार में पत्नी पप्पी के अलावा तीन बेटे शुभम, शिवम, सत्यम और एक बेटी शिवांशी हैं। परिवार में इस घटना से गहरा दुख है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में छात्रों की कार पर फायरिंग:बोर्ड का एग्जाम देने जा रहे थे, दो छात्र समेत 4 घायल
    Next Article
    मऊ में ईंट गिनने पर विवाद, युवक से मारपीट:भट्ठा मालिक समेत 5 पर SC/ST एक्ट में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment