Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में छात्रों की कार पर फायरिंग:बोर्ड का एग्जाम देने जा रहे थे, दो छात्र समेत 4 घायल

    11 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कार को रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की और फायरिंग भी की। इस घटना में दो छात्रों सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गांव शब्बीरपुर निवासी प्रताप अपने साथी बादल के साथ कार से अपने छोटे भाई विराट और लक्की को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दिलाने सती स्मारक इंटर कॉलेज लुकादड़ी ले जा रहे थे। बुधवार सुबह जब उनकी कार गांव बहेड़ा के पास पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने कार को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने कार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। अचानक हुए हमले से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। हमले में प्रताप, बादल और छात्र विराट व लक्की घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक मस्कट, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सभी घायलों को इलाज के लिए नानौता सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल प्रताप की शिकायत पर शक्ति, वासू, देव निवासी शब्बीरपुर थाना बड़गांव, दीपांशु और राजन निवासी मंगनपुर रोनी थाना चरथावल तथा आर्यन निवासी नगला पिथोरा थाना तितावी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, हमले में घायल होने के बावजूद दोनों छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचे और इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय की परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में उनका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में खेत में मिला किसान का शव:पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से कर रही पूछताछ
    Next Article
    नहर में ट्रैक्टर पलटने से मैकेनिक की मौत:उन्नाव में सर्विस के बाद चेक करने के दौरान हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment