Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई मंडी पुलिस की मोबाइल लुटेरों से मुठभेड़:मुजफ्फरनगर में दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो साथी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और मोबाइल लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू और अमर के रूप में हुई है। फरार आरोपियों के नाम अभिषेक और सागर बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। खतौली की सीओ रूपाली राय चौधरी के अनुसार, यह वही गिरोह है जिसने एक दिन पहले छाता फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। एक सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे दो बदमाश घायल हो गए और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ रूपाली राव चौधरी ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में अज्ञात वाहन ने नीलगाय को मारी टक्कर:हादसे के बाद मदद को तरसता वन्य जीव, दो घंटे की देरी से पहुंची टीम
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत रैली को न्यायाधीश ने दिखाई झंडी:9 मई को शामली में होगा आयोजन, सुलह से निपटेंगे मामले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment