Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेजा मेला नहीं लगा, प्रशासन ने अनुमति नहीं दी:500 से अधिक दुकानों और झूलों के बीच पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी

    3 hours ago

    1

    0

    संभल नगर पालिका परिषद मैदान में बुधवार को ऐतिहासिक नेजा मेले का आयोजन नहीं हुआ। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब इस मेले का आयोजन नहीं किया गया। पहले इस मैदान में 500 से अधिक दुकानें और झूले लगते थे, जहां पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी, वहीं अब सन्नाटा पसरा है। प्रशासन ने सैयद सलार मसूद गाजी की याद में लगने वाले इस मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी। बीते वर्ष 2025 में पुलिस-प्रशासन ने तर्क दिया है कि मसूद गाजी ने सोमनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों को लूटा और हिंदुओं की हत्या की थी। ऐसे 'लुटेरे-हत्यारे' की याद में किसी भी तरह का कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। धार्मिक नेजा मेला समिति मेले की अनुमति को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट गई थी लेकिन उन्हें कोई रिलीफ नहीं मिला वापस उन्हें निचली अदालत में हाईकोर्ट बेंच ने भेज दिया। नगर पालिका परिषद के इसी मैदान में सूफी संत अहमद शाह मियां की मजार भी बनी हुई है, जहां मेले के दिन लोग चादरपोशी करते थे। हालांकि नेजा मेले का आयोजन नहीं हुआ, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी परंपराओं का निर्वहन घरों में ही किया। जिस मैदान में एक सप्ताह पहले से दुकानें लगनी शुरू हो जाती थीं और हजारों की भीड़ उमड़ती थी, वहां अब पूरी तरह सन्नाटा है और वाहनों की पार्किंग की जा रही है। पहले यहां 500 से अधिक दुकानें और विभिन्न प्रकार के झूले लगते थे। फड़ विक्रेता संतोष देवल ने प्रशासन के निर्णय को सही बताया, लेकिन इसे कारोबार की दृष्टि से गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि मेले से दो-चार पैसे की आमदनी हो जाती थी, जो अब नहीं हो रही है। किराना व्यापारी बालमुकुंद गुप्ता ने भी बताया कि नेजा मेले के दौरान बाजार में काफी भीड़ रहती थी और व्यापारियों का अच्छा कारोबार होता था। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से मेला न लगने के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने कूड़ा गाड़ी को दिखाई हरी झंडी:बागपत में स्वच्छता अभियान को गति देने पर दिया जोर
    Next Article
    पुलिस ने अवैध काली फिल्म, हूटर लगी बोलेरो सीज की:औरैया में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment