Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ जनआंदोलन की घोषणा:'शिक्षा को लूट से मुक्त करो' अभियान के तहत रणनीति बनेगी

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में सामाजिक कार्यकर्ता हरवीर सिंह भारतीय और उनकी टीम ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली, महंगी किताबों की अनिवार्यता और शिक्षा के व्यापारीकरण के विरोध में 'शिक्षा को लूट से मुक्त करो' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 22 फरवरी 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। हरवीर भारतीय के अनुसार, यह जनआंदोलन अभिभावकों और समाजसेवियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी को रोकना और शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। अभियान की मांगों और उद्देश्यों को लेकर अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से एक ज्ञापन फिर से सौंपा जाएगा। समाजसेवी हरवीर भारतीय लंबे समय से निजी स्कूलों की मनमानी का विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के चलते वह शहर में कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं और अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं। हरवीर भारतीय ने बताया कि यदि अधिकारी उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लेते हैं, तो वे 26 फरवरी से शहर के गांधी मूर्ति पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएसए के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट:ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया
    Next Article
    सामूहिक विवाह में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंच छोड़ा:झांसी में अव्यवस्था से खफा हुए, बोले- सीएम से शिकायत करुंगा, 113 जोड़े की शादी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment