Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में धान खरीद को लेकर डील का VIDEO:एमओ और मिल संचालक के बीच धान खरीद को पोर्टल पर दर्ज कराने की बातचीत

    6 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में धान खरीद को लेकर विपणन अधिकारी (एमओ) और राइस मिल संचालकों के बीच कथित सांठगांठ का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में धान खरीद को पोर्टल पर दर्ज कराने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। इस वीडियो में विपणन अधिकारी (एमओ) और एक राइस मिल संचालक के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। जिसमें धान खरीद को पोर्टल पर दर्ज कराने को लेकर चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी होटल में हुई बातचीत का है। वीडियो में मिल संचालक एमओ से कहते सुनाई दे रहे हैं कि धान पहले ही मिल पर पहुंच चुका है। अब किसानों से अंगूठा लगवाकर पोर्टल पर खरीद दर्ज करा दी जाए। इस पर एमओ उन्हें काम कराने का आश्वासन देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नौतनवा क्षेत्र से संबंधित करीब 300 क्विंटल धान की खरीद का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि जिस दिन धान खरीद से मना किया गया था, उसी दिन नौतनवा के एमओ द्वारा खरीद दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। बातचीत के दौरान एमओ यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि अधिकारियों के स्वभाव को समझना चाहिए। उनसे पूछकर कोई भी काम किया जा सकता है, लेकिन बिना पूछे कुछ भी करना मुश्किल होता है। इस मामले में विवेक सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नजीबाबाद में ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल’ का बड़ा घोटाला:करोड़ों लेकर फरार हुए ठग, दफ्तर पर ताला देख फूटा लोगों का गुस्सा
    Next Article
    उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:बुलंदशहर में दो दिन, चार पालियों में 13,440 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment