Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:बरेली के युवक पर आरोप, अश्लील वीडियो की धमकी; केस दर्ज

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बरेली के एक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, पिछले दो वर्षों से उसका बरेली के नवाबगंज निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे निकाह का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने चोरी-छिपे युवती के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। जब भी युवती ने निकाह का दबाव बनाया, आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। बीते 9 फरवरी को आरोपी कथित तौर पर युवती को बहला-फुलाकर अपने घर ले गया, जहां फिर से उसका शोषण किया गया। विरोध करने पर आरोपी की मां ने युवती को कमरे में बंद कर दिया। बाद में आरोपी के परिजनों ने युवती के परिवार को बुलाकर दो दिन में निकाह करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। हालांकि, जब युवती 12 फरवरी को आरोपी के घर पहुंची, तो वहां ताला लटका मिला। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी और उसका परिवार निकाह से साफ इनकार कर रहे हैं और युवती के स्तर को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुलिस कार्रवाई करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष पवन पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी बिलाल अंसारी सहित उसकी मां, भाई और अन्य सहयोगियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मंगलवार को कई इलाकों की बिजली बंद रहेगी:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    3 वर्षीय बच्चा बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया:परिवार के 'देसी जुगाड़' और सूझबूझ से बची जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment