Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मंगलवार को कई इलाकों की बिजली बंद रहेगी:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में पांच घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए संबंधित उपकेंद्रों से सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया है। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्र होंगे प्रभावित विभाग के अनुसार विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 KV राम जानकी नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी के 11 KV बसंतपुर और 11 KV हिंदी बाजार फीडर, विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 KV पूर्वी फीडर, विद्युत उपकेंद्र सूरजकुंड के 11 KV तिवारीपुर फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रखरखाव और तकनीकी कार्य होंगे बिजली कटौती के दौरान संबंधित इलाकों में रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होते ही सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माघ मेला में यूपीएसआरटीसी की सफलता:2.31 लाख यात्रियों ने किया सफर, 1214 बसें रोजाना सड़कों पर दौड़ी
    Next Article
    निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:बरेली के युवक पर आरोप, अश्लील वीडियो की धमकी; केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment