Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल का हैंडीक्राफ्ट कारोबारी नकली नोटों के साथ गिरफ्तार:एटीएस मुरादाबाद ने संभल में ₹20,000 के जाली नोट पकड़े, पुलिस ने जेल भेजा

    8 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस और एटीएस मुरादाबाद ने एक संयुक्त अभियान में एक हैंडीक्राफ्ट कारोबारी को ₹20,000 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा शुक्रवार दोपहर को एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह और सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। यह कार्रवाई संभल जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन कस्बे के कच्चा बाजार में हुई। मुरादाबाद एटीएस और थाना पुलिस ने आठ स्थानों पर छापेमारी कर पन्नीग्राम सरायतरीन निवासी शराफत हुसैन पुत्र शहादत हुसैन को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से ₹500 के 35 नोट, ₹200 के 6 नोट और ₹100 के 13 नोट बरामद किए गए। बरामद किए गए कुल नकली नोटों का मूल्य ₹20,000 है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि एटीएस मुरादाबाद को संभल में जाली नोटों की आपूर्ति के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एटीएस और थाना हयातनगर की टीम ने यह ऑपरेशन चलाया। एएसपी ने आगे बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी को विकसित किया जाएगा और अभियुक्त को रिमांड पर लेकर इस गिरोह की आगे की कड़ी का पता लगाया जाएगा। दोनों टीमें इस पर काम कर रही हैं। आतंकवादी गतिविधि की संभावना के सवाल पर एएसपी ने कहा कि एटीएस और स्थानीय पुलिस की टीमें सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं। इस टीम में एटीएस मुरादाबाद से निरीक्षक ललित मोहन, हेड कांस्टेबल इरशाद, पुष्पेन्द्र, मनीष, हेड कांस्टेबल चालक अजीत भाटी शामिल थे। थाना हयातनगर से एसएसआई दिनेश कुमार, एसआई जितिन कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार और आदित्य हुड्डा ने भी सहयोग किया। गौरतलब है कि एटीएस मुरादाबाद ने थाना हयातनगर पुलिस के साथ मिलकर बीते गुरुवार को हैंडीक्राफ्ट कारोबारी पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। थाना हयातनगर पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस धारा 115(2), 127(2), 351(3) और धारा 179/180 के तहत मामला दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश की रक्षा करते हुए सुल्तानपुर का जवान शहीद:सैन्य सम्मान के साथ विदाई, भारत माता के जयकारे गूंजे, पिता भी सेना से रिटायर
    Next Article
    नकली सोना देकर ठगी करने वाला शिक्षक दंपति गिरफ्तार:लखनऊ में दोस्ती कर लोगों को फंसाते थे, रिश्तेदार संग चला रहे थे गिरोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment