Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी छोड़ी तो बरेली के युवक को पुलिस से उठवाया:पीड़ित ने ​सीएम योगी से लगाई गुहार, रसूखदार बिल्डरों पर फर्जी मुकदमों और वसूली का आरोप, परिवार दहशत में

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली शहर के रेजिडेंसी गार्डन निवासी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ सनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बरेली के कुछ रसूखदार रीयल एस्टेट कारोबारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंद्रप्रीत का कहना है कि वह विवेक भारती, हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह की फर्म में नौकरी करता था। पीड़ित का आरोप है कि ये लोग सरकारी जमीनों पर फर्जी कागजात के जरिए कब्जा करने और एक ही प्रॉपर्टी को कई बैंकों में गिरवी रखकर करोड़ों का लोन लेने का सिंडिकेट चलाते हैं। जब इंद्रप्रीत ने इन काले कारनामों का विरोध किया और मार्च 2025 में नौकरी छोड़ दी, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई और उसका 4 महीने का वेतन भी रोक लिया गया। गाजियाबाद पुलिस पर मिलीभगत और अवैध वसूली के आरोप इंद्रप्रीत का दावा है कि आरोपियों ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में उसके खिलाफ झूठी एफआईआर (संख्या 308/2025) दर्ज करा दी। आरोप है कि 17 नवंबर 2025 को गाजियाबाद के दरोगा मानवेन्द्र सिंह सादी वर्दी में निजी कार से बरेली आए और इंद्रप्रीत को जबरन उठाकर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसे थाने के बजाय किसी अज्ञात दफ्तर (स्वैट ऑफिस) में बंधक बनाकर रखा गया और बेरहमी से मारपीट की गई। छोड़ने के बदले दरोगा ने कथित तौर पर 3 लाख रुपये की वसूली की और समझौता न करने पर पैर तोड़ने की धमकी दी। संभल में भी फंसाने की साजिश, परिवार पलायन को मजबूर पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों का जाल सिर्फ बरेली और गाजियाबाद तक ही सीमित नहीं है। पीड़ित ने बताया कि अब उसे संभल जिले के बनियाठेर थाने से भी फोन आ रहे हैं, जहाँ उसके खिलाफ एक और फर्जी मामला दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। इंद्रप्रीत का कहना है कि विवेक भारती के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित के मुताबिक, उसका पूरा परिवार, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता और पत्नी शामिल हैं, इस समय गहरे खौफ में जी रहे हैं। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जाँच कराने की मांग मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में इंद्रप्रीत ने मांग की है कि इस पूरे सिंडिकेट की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से कराई जाए और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इंद्रप्रीत ने चेतावनी दी है कि यदि उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार यही नामजद लोग होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बेटे ने पिता की हत्या की:अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस ने किया खुलासा
    Next Article
    गोवंश चुराया, फिर 10 किमी दूर लाकर हत्या:प्रयागराज में रात में गोकशी करने वाले खोल ले गए, सुबह जंगल में मिले अवशेष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment