Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवंश चुराया, फिर 10 किमी दूर लाकर हत्या:प्रयागराज में रात में गोकशी करने वाले खोल ले गए, सुबह जंगल में मिले अवशेष

    9 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक गोवंश की निर्मम हत्या कर दी गई। गोकशी करने वालों ने पहले एयरपोर्ट इलाके से गोवंश चोरी किया। फिर 10 किमी दूर करेली के जंगल में लाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मांस ले कर फरार हो गए और गोवंश के अवशेष वहीं छोड़ दिए। गोवंश मालिक खोजते हुए पहुंचा तो उसे वह रस्सी मिली जो गोवंश के गले में बंधी थी। इससे उसे घटना की जानकारी हुई। उसने एयरपोर्ट थाने में तहरीर दी है। लखनपुर में रहता है पशुपालक मो. साहिल एयरपोर्ट के लखनपुर गांव का रहने वाला है। उसने बताया, मैंने एक गोवंश पाल रखा था। रोज की तरह बुधवार रात भी इसे घर के बाहर ही खूंटे से बांधा गया था। सुबह घरवाले सोकर उठे तो देखा कि गोवंश गायब था। इसके बाद सभी खोजबीन में जुट गए। रस्सी से हुई पहचान अगल-बगल के लोगों के साथ ही आसपास के गांव में जाकर भी तलाश की गई। इसी दौरान पता चला कि कुछ लोग गोवंश को रात में अलीना सिटी के पास के जंगल की ओर ले जाते दिखे हैं। यह स्थान उसके घर से करीब 10 किमी दूर स्थित है। जब वह खोजबीन करते हुए वहां पहुंचा तो वह रस्सी मिली जो उसने गोवंश के गले में बांध रखी थी। मौके पर ही गोवंश के अवशेष भी मिले। चार युवकों का नाम, दो हिरासत में पीड़ित का आरोप है कि गोवंश को चुराकर उसकी निर्ममता से हत्या करने की घटना उसके ही गांव के तीन युवकों ने की। इसमें भीटी का रहने वाला एक युवक भी शामिल है। यह सभी कुख्यात गोकश हैं और पहले भी गोहत्या में जेल जा चुके हैं। मामले में एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 4 जनवरी को पूरामुफ्ती में भी हुई थी गोहत्या जिले में गोवध की एक घटना चार जनवरी को भी हुई थी। तब पूरामुफ्ती के बमरौली कछार में गोवंश को तीन युवकों ने मारकर फेंक दिया था। विहिप गोरक्षा प्रांत के कार्यकर्ताओं ने दावा किया था कि जब जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे तो गोकशी करने वालों ने उन्हें मारने के लिए चापड़ लेकर दौड़ा लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी छोड़ी तो बरेली के युवक को पुलिस से उठवाया:पीड़ित ने ​सीएम योगी से लगाई गुहार, रसूखदार बिल्डरों पर फर्जी मुकदमों और वसूली का आरोप, परिवार दहशत में
    Next Article
    दिल्ली से घर निकले लैब रेडियोग्राफर लापता:गोरखपुर पहुंचने पर बहन से हुई आखिरी बार बात, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment