Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश:लखनऊ में महिलाओं केा बुलाया, चलती बोलेरो से कूदकर भागीं

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महिला को नौकरी के बहाने बुलाकर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का कहना है अपनी दोस्त के साथ नौकरी तलाश रही थी। उसकी मुलाकात 50 साल की महिला से हुई। जिसने नौकरी का झांसा देकर मिलने बुलाया। इसके बाद स्पा सेंटर में काम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। विकास नगर इलाके में हुई मुलाकात खरिका तेलीबाग निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीड़िता तीन बच्चों की सिंगल मदर है और काम की तलाश में दर-दर भटक रही थी। 3 फरवरी 2025 की सुबह वह अपनी दोस्त के साथ आईटी कॉलेज से विकास नगर इलाके में नौकरी और किराए के कमरे की तलाश कर रही थी। इस दौरान एक पान की दुकान पर पूछताछ करने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे विकास नगर भेजा। जहां प्रमोदिनी गौतम नाम की महिला से मिलने को कहा। बताए गए पते पर पहुंचने पर पीड़िता की मुलाकात करीब 50 साल की महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति से हुई। महिला ने अपना नाम प्रमोदिनी गौतम बताया और शाम 6:30 बजे कृष्णा नगर पुलिस चौकी के पास मिलने को कहा। इस दौरान वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने पीड़िता और उसकी सहेली की फोटो और वीडियो भी बना लिया। पुलिस चौकी के पास जबरन बोलेरो में बैठाया शाम को तय समय पर जब पीड़िता अपनी दोस्त के साथ कृष्णा नगर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो कुछ देर बाद एक बोलेरो गाड़ी आकर रुकी। आरोप है कि उसमें मौजूद प्रमोदिनी गौतम और अन्य लोगों ने जबरदस्ती दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उनसे कहा गया कि उन्हें मसाज पार्लर में स्पेशल सर्विस देनी होगी। जिसके बदले 5000 रुपए प्रति ग्राहक मिलेंगे। इस पर पीड़िता और उसकी दोस्त ने इस काम से साफ इनकार किया और रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाई। आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खुलने पर दोनों ने चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई। मौके पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR घटना के बाद पीड़िता ने 112 पर कॉल किया लेकिन मदद नहीं मिल सकी। अगले दिन कृष्णानगर थाने पहुंचकर शिकायत की लेकिन वहां भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उच्च अधिकारियों से मिलने पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में केस फाइल कर दिया। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में इंस्पेक्टर कृष्णनगर का कहना है साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा ने अंबेडकर जयंती रैली की तैयारी तेज कीं:समीक्षा बैठक में तय की गई रणनीति, लखनऊ में 14 अप्रैल को होगी महारैली
    Next Article
    जालौन में मवेशी से टकराई बाइक, कंडक्टर की मौत:पीएफ का पैसा निकालने गए थे ग्वालियर, घर लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment