Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने अंबेडकर जयंती रैली की तैयारी तेज कीं:समीक्षा बैठक में तय की गई रणनीति, लखनऊ में 14 अप्रैल को होगी महारैली

    2 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 14 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाली अंबेडकर जयंती महा रैली को सफल बनाने के लिए मथुरा में तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी इस आयोजन को एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाने की रणनीति पर काम कर रही है, जिसे प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगलवार को मथुरा के सदर बाजार स्थित बसपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र कर्दम ने की। जिसमें मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के 49 सेक्टर अध्यक्षों और 509 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में 14 अप्रैल को लखनऊ पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि बसपा सुप्रीमो मायावती स्वयं लखनऊ में कार्यक्रम की कमान संभालेंगी। इस दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की रणनीति तैयार की गई। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायपुर में मौजूद रहेंगे। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। साथ ही डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश कर्दम, डॉ. राज, पहलाद सिंह, पवन बघेल, योगेंद्र सिंह, सीपी बुद्धय, राजाराम निगम, महेंद्र पाल सिंह, डॉ. अमर सिंह, संजय शर्मा, करन सिंह, सागर आनंद, नितिन कर्दम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से शादी की जिद...युवती टावर पर चढ़ी, VIDEO:डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरी, फोन पर बातकर प्रेमी ने शादी के लिए हां कहा
    Next Article
    नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश:लखनऊ में महिलाओं केा बुलाया, चलती बोलेरो से कूदकर भागीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment